Hisar News: गांव नियाना में रविवार की रात को जो कुछ हुआ है, उसने किसानों को बहुत ज्यादा दुखी कर दिया है। कुछ अज्ञात लोगों ने खेतों में लगे हुए Solar System और खेत की सिंचाई व्यवस्था को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाया। लगभग दस Solar System की प्लेटें तोड़ दिया है। कुछ प्लेटों को पत्थरों से क्षतिग्रस्त किया गया, जबकि कुछ पर भारी हथियारों से हमला किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!किसान दिन रात खेतों में काम करते हैं ताकि देश को समय पर अन्न मिल सके। वे हर समय हर मौसम और मुश्किल का सामना करते हैं। लेकिन जब कुछ असामाजिक तत्व उनकी मेहनत को नुकसान पहुंचाते हैं, तो यह सिर्फ एक सामान्य घटना नहीं रहती, बल्कि पूरे समाज के लिए गहरी चिंता का विषय बन जाती है।
बिजली कटौती और बढ़ते डीजल खर्च के बीच किसान की बड़ी मुश्किल Solar System Hisar News
आज के समय में Solar System किसानों के लिए सिर्फ एक मशीन नहीं है, बल्कि यह उनकी उम्मीद है। बिजली कटौती और बढ़ते डीजल खर्च के बीच किसान बड़ी मुश्किल से पैसे जोड़कर Solar System लगाते हैं ताकि वे अपने खेतों की सिंचाई सही समय पर कर सकें। लेकिन जब कोई इन Solar System को नुकसान पहुंचाता है, तो वह सिर्फ एक मशीन नहीं तोड़ता, बल्कि किसान के सपनों को भी तोड़ देता है।
इस घटना में न केवल सोलर प्लेटें तोड़ी गईं, बल्कि खेतों तक पानी पहुंचाने वाली नालियों के पक्के नाके भी तोड़ दिये गए हैं। इसका सीधा असर किसान की सिंचाई व्यवस्था पर पड़ा है। बहुत से किसानों के खेतों में पानी पहुंचना बंद हो गया है। जिन फसलों को समय पर पानी की जरूरत थी, वे अब सूखने के खतरे में हैं। किसान पहले से ही मौसम की मार, महंगे बीज, खाद की बढ़ती हुई कीमतों से परेशान हैं। इस तरह की घटनाएं उनकी मुश्किलें और ज्यादा बढ़ा देती हैं।
यह भी पढ़ें: क्या है Devi Lal Park हत्याकांड? #2026
हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक दिल दहला देने वाली बहुत बढ़ी घटना घटी। इस घटना का स्थान देवीलाल पार्क Devi Lal Park के पास जो नहर है उसको बताया बताया जा रहा है उस नहर के किनारे एक युवती की हत्या कर दी गई। यह मामला केवल हत्या का मामला नहीं है यह मामला प्यार, रिश्ते सिर्फ के बीच की दुःख की बड़ी कहानी है…….

सोमवार की सुबह जब किसान अपने खेतों में पहुंचे, तो उन्हें एक हैरान करने वाला नजारा दिखा। टूटी हुई सोलर प्लेटें, बिखरे हुए शीशे और उखड़े हुए नाके देखकर उनका गुस्सा और दर्द एक साथ आ पड़ा। कई किसानों ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर यह Solar System लगवाए थे।
यह घटना सिर्फ पैसों के नुकसान तक ही सीमित नहीं है। यह किसानों की सुरक्षा और गांवों की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करती है। अगर रात के समय अंधेरे में कोई इतनी बड़ी वारदात को कर सकता है, तो गांवों में सुरक्षा कितनी मजबूत है? गांव वालों का कहना है कि रात में पुलिस की गश्त बहुत ज्यादा कम होती है, और इसका फायदा गलत लोग उठा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: प्रशासन की रोक के बावजूद घरेलू गैस का इस्तेमाल: कैफे में Cylinder Blast
हरियाणा के रोहतक में एक कैफे में Cylinder Blast की घटना सामने आई है। प्रशासन ने घरेलू सिलेंडर पर रोक लगाई हुई थी, लेकिन फिर भी कैफे में इसका इस्तेमाल किया जा रहा था। Cylinder Blast से कैफे में भयानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया और वे मौके पर पहुंचे।
गांव वालों की प्रशासन से मांग (Solar System)
गांव वालों ने प्रशासन से मांग की है कि वे दोषियों को जल्दीसे जल्दी पकड़ें और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें। साथ ही, वे चाहते हैं कि गांवों में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए ताकि ऐसी घटनाएं कभी भविष्य में न हों। गांव वालों का कहना है कि अगर समय पर इन गलत लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो उनका हौसला और बढ़ेगा, और वे और बड़ी वारदात करेंगे।

समाज को भी यह समझना होगा कि किसान सिर्फ एक अपने परिवार के लिए नहीं, बल्कि हमारे पूरे देश के लिए मेहनत करता है। खेतों में उगाई गई फसल हर घर की थाली तक पहुंचती है। ऐसे में किसानों के संसाधनों को नुकसान पहुंचाना पूरे समाज के खिलाफ है। आज जरूरत सिर्फ दोषियों को पकड़ने की नहीं, बल्कि किसानों का मनोबल बढ़ाने की भी है। क्योंकि जब किसान मजबूत रहेगा, तभी हमारा देश मजबूत रहेगा।
यह भी पढ़ें: अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई: Jind News
जिला नगर योजनाकार मनीष दहिया के नेतृत्व में लगभग 135 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। ये वे लोग थे जिन्होंने अपने आवासीय भूखंडों के साथ लगती सड़कों पर अवैध निर्माण कर रखा था। ऐसे निर्माण न केवल यातायात में बाधा डालते हैं, बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण कर आम नागरिकों के अधिकारों का भी उल्लंघन करते हैं।













