प्रशासन की रोक के बावजूद घरेलू गैस का इस्तेमाल: कैफे में Cylinder Blast

On: May 19, 2026 6:35 PM
प्रशासन की रोक के बावजूद घरेलू गैस का इस्तेमाल: कैफे में Cylinder Blast

हरियाणा के रोहतक में एक कैफे में Cylinder Blast की घटना सामने आई है। प्रशासन ने घरेलू सिलेंडर पर रोक लगाई हुई थी, लेकिन फिर भी कैफे में इसका इस्तेमाल किया जा रहा था। Cylinder Blast से कैफे में भयानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया और वे मौके पर पहुंचे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

50 मीटर दूर तक गिरे टुकड़े

सिलंडर फटने की वजह से आसपास की बिल्डिंगों के शीशे टूट गए और सिलंडर के टुकड़े 50 मीटर दूर एक घर में जा गिरे। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन कैफे का मालिक फरार हो गया है। पुलिस के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।

दमकल की टीम ने पाया काबू; Cylinder Blast

पुलिस अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि वह मौके पर पहुंचे हैं और जांच की जाएगी। एक पड़ोसी ने बताया कि वह काम कर रहे थे जब अचानक से तेज धमाका हुआ। बाहर जाकर देखा तो आग विकराल रूप ले चुकी थी। दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह है कि किसी को चोट नहीं आई है।

Spread the love

Follow Us:

Neeru Sheokand

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥