Railway Halt Agent Recruitment 2026

On: May 23, 2026 6:02 PM
Railway Halt Agent Recruitment 2026

Railway Halt Agent Recruitment 2026: अगर आप भी रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और आप दसवीं पास हैं, तो आपके लिए एक बहुत अच्छा मौका सामने आया है, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे ने Railway Halt Agent Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह भर्ती डोकवा हॉल्ट स्टेशन, बीकानेर, राजस्थान के लिए निकाली गई है, योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं, आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 जून 2026 तय की गई है।

इस भर्ती की सबसे महतपूर्ण खास बात यह है कि इसमें आवेदन करने के लिए कोई फीस नहीं रखी गई है, अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह अवसर आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

भर्ती से जुड़ी हुई मुख्य जानकारी

इस भर्ती का आयोजन नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे विभाग द्वारा किया जा रहा है, भर्ती Halt Agent पद के लिए है और चयनित हुए उम्मीदवार को रेलवे नियमों के अनुसार वेतन दिया जाएगा, नौकरी का स्थान डोकवा हॉल्ट स्टेशन, बीकानेर रहेगा।

यह भी पढ़ें:  Yogi Adityanath: 2017 के बाद पुलिस भर्ती में हुआ बड़ा सुधार

महत्वपूर्ण तिथियां Railway Halt Agent Recruitment 2026,

आवेदन शुरू – 01 अप्रैल 2026

आवेदन की अंतिम तिथि – 02 जून 2026

इंटरव्यू के बारे में जानकारी: फोन या ईमेल के माध्यम से दी जाएगी,उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपना आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें।

आवेदन शुल्क Railway Halt Agent Recruitment 2026,

इस भर्ती के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क को 0 रखा गया है, सामान्य, पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विकलांग और महिला उम्मीदवार का कोई शुल्क नहीं है, यह उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है जो बिना किसी आर्थिक बोझ के रेलवे भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए।

Railway Halt Agent Recruitment 2026
Railway Halt Agent Recruitment 2026

आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

Railway Halt Agent Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है, यानी जिन उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा पास की है, वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं,यह भर्ती खास तौर पर उन युवाओं के लिए बहुत ज्यादा उपयोगी है जो कम शैक्षणिक योग्यता के साथ सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं।

चयन प्रक्रिया

Railway Halt Agent Recruitment 2026, में उम्मीदवारों का चयन कुछ चरणों के आधार पर किया जाएगा, सबसे पहले उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जायेगा,उसके बाद दस्तावेज का सत्यापन किया जायेगा, फिर उसके बाद मेडिकल टेस्ट होगा, इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, इसलिए यह उम्मीदवारों के लिए यह एक बहुत अच्छा मौका हो सकता है।

आवेदन कैसे करें?

Railway Halt Agent Recruitment 2026, लिए आवेदन ऑफलाइन किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए, आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें, आवेदन फॉर्म का प्रिंट लें, फॉर्म में अपनी सभी जानकारी को सही से भरें, आवश्यक दस्तावेजों की कॉपी फॉर्म के साथ जोड़ें, आवेदन वाले लिफाफे पर बड़े अक्षरों में लिखें Application for Post of HALT AGENT जरूर लिखें ,उसके बाद आवेदन फॉर्म को Office of the Divisional Railway Manager (Commercial), North Western Railway (NWR), Bikaner Division DRM Office Complex, Near Bikaner Railway Station, Bikaner, Rajasthan – 334001 इस पते पर भेजें।

यह भी पढ़ें:  प्रदेश में सातवां और जिले में तीसरा स्थान हासिल: UP Board Result 2026

क्यों खास है यह भर्ती? Railway Halt Agent Recruitment 2026,

यहRailway Halt Agent Recruitment 2026, उन लोगों के लिए एक बहुत अच्छा मौका है जो दसवीं पास हैं और सरकारी नौकरी को पाना चाहते हैं, इसमें कोई आवेदन शुल्क नहीं देना पड़ता, चयन करने की प्रक्रिया बहुत सरल है, और रेलवे विभाग में नौकरी करने का मौका मिलता है, इसमें खास बात यह है कि सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर चयन होता है, जिससे कई लोगों को फायदा हो सकता है।

अगर आप रेलवे क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो इस भर्ती का फायदा जरूर उठाएं। आवेदन करने से पहले सभी जरूरी कागजात तैयार रखें और फॉर्म को सही तरीके से भरकर आखिरी तारीख से पहले भेज दें। यह आपके सरकारी नौकरी के सपने को पूरा करने की दिशा में एक अच्छा कदम हो सकता है।


Follow Us:

Sushila Bishnoi

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥