E-Shram से जुड़े किसी काम में परेशानी आ रही है तो इसके लिए श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की हेल्पडेस्क से सहायता ली जा सकती है। E-Shram कार्ड, प्रोफाइल, व्यवसाय (Occupation) अपडेट करने या इससे जुड़ी दूसरी जानकारी के लिए लोग हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!E-Shram क्या है?
E-Shram असंगठित क्षेत्र के कामगारों का राष्ट्रीय डेटाबेस है। इसमें कामगार की occupation जैसी जानकारी दर्ज होती है और इसका उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तक पहुंच आसान करना है।
हेल्पडेस्क पर मदद लेने के लिए टोल-फ्री नंबर 14434 या 1800 889 6811 पर कॉल किया जा सकता है। हेल्पडेस्क की सेवा सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक, रविवार सहित उपलब्ध बताई गई है।
इसके अलावा अपनी समस्या या सवाल ईमेल के जरिए भी भेजा जा सकता है। इसके लिए eshramcare-mole@gov.in पर मेल किया जा सकता है।
E-Shram से जुड़ी किसी जानकारी या समस्या के लिए परेशान होने के बजाय आधिकारिक हेल्पडेस्क से संपर्क कर सहायता ली जा सकती है।
किन मामलों में ले सकते हैं मदद?
अगरE-Shram से जुड़ी जानकारी समझ नहीं आ रही है, प्रोफाइल में बदलाव करना है या किसी ऑनलाइन प्रक्रिया को लेकर परेशानी हो रही है, तो हेल्पडेस्क से संपर्क करना उपयोगी हो सकता है। खासकर उन लोगों के लिए यह सुविधा काम की है, जिन्हें ऑनलाइन प्रक्रिया की ज्यादा जानकारी नहीं है।
Source: Ministry of Labour & Employment











