DSSC Group C Recruitment 2026: अगर आप रक्षा क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है, Defence Services Staff College (DSSC), Wellington, Nilgiris, Tamil Nadu ने ग्रुप सी के 78 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस भर्ती में Junior Clerk, Multi Tasking Staff, Civilian Motor Driver, Stenographer Grade-2, Network Administrator, Hardware Administrator, Lineman, Boat Builder, पद शामिल हैं, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 23 मई 2026 से 12 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक बहुत अच्छा मौका है जो रक्षा विभाग में स्थायी सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं। DSSC द्वारा जारी इस भर्ती में अलग अलग शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Railway Halt Agent Recruitment 2026
बड़ी बातें
DSSC Group C Recruitment 2026 की मुख्य जानकारी
इस भर्ती में बहुत पद शामिल हैं, जैसे कि Lower Division Clerk, Multi Tasking Staff, Driver, Stenographer और अन्य, कुल 78 पदों पर भर्ती होनी है, भर्ती के लिए आवेदन 23 मई 2026 से शुरू होंगे और 12 जून 2026 तक चलेंगे, आवेदन करने के लिए आपको ऑफलाइन आवेदन करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा ( DSSC Group C Recruitment 2026 )
हर नौकरी के लिए अलग अलग योग्यता निर्धारित की गई है, 10वीं पास उम्मीदवार कुछ नौकरियों के लिए ही आवेदन कर सकते हैं, 12वीं पास उम्मीदवार एलडीसी और स्टेनोग्राफर जैसे पदों के लिए योग्य हो सकते हैं,तकनीकी पदों के लिए, संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या अनुभव आवश्यक हो सकता है,उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले ही नौकरी के अनुसार आवश्यक योग्यता जरूर जांच लेनी चाहिए।

आयु सीमा एक महत्वपूर्ण पहलू है सामान्य तौर पर, DSSC Group C भर्ती के लिए आयु सीमा न्यूनतम आयु, 18 वर्ष,अधिकतम आयु, 27 वर्ष। हालांकि, कुछ पदों के लिए आयु सीमा अलग हो सकती है, इसलिए उम्मीदवारों को अपने पद के लिए विशिष्ट आयु सीमा की जांच करनी चाहिए।
इसके अलावा, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जा सकती है, यह छूट उन उम्मीदवारों के लिए है जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, या अन्य आरक्षित श्रेणियों से संबंधित हैं।
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती में कई अलग अलग पद को शामिल किया गया हैं, इनमें कार्यालय कार्य, तकनीकी पद, ड्राइविंग, प्रशासनिक और सपोर्ट स्टाफ की नौकरियां शामिल हैं।
Lower Division Clerk
Multi-Tasking Staff
Civilian Motor Driver
Stenographer Grade-II
Network Administrator
Hardware Administrator
Lineman
Boat Builder
Other Group C Posts
DSSC Group C Recruitment 2026
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार Salary और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
यह भी पढ़ें: Yogi Adityanath: 2017 के बाद पुलिस भर्ती में हुआ बड़ा सुधार
आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया
आवेदन शुल्क के बारे में जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है, इसलिए, उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले जानकारी की जांच अवश्य कर लें।
DSSC Group C Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन पहले लिखित परीक्षा होगी उसके बाद कौशल परीक्षण होगा, फिर उसके बाद दस्तावेज़ का सत्यापन होगा, और मेडिकल चेक होगा, अंतिम चयन मेरिट और पात्रता के आधार पर होगा।
आवेदन कैसे करें? ( DSSC Group C Recruitment 2026 )
DSSC Group C Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को यह करना होगा, सबसे पहले आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करें, आवेदन पत्र को ध्यान से भरें,आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करें,पासपोर्ट आकार की फोटो और हस्ताक्षर लगाएं, निर्धारित पते पर अंतिम तिथि से पहले आवेदन भेज दें,फॉर्म भरते समय अपनी सभी जानकारी सही भरना जरूरी है, क्योंकि गलत जानकारी होने पर आपका आवेदन रद्द किया जा सकता है।
डिफेंस सेक्टर में करियर बनाने के लिए DSSC Group C Recruitment 2026 एक शानदार अवसर है, यह उन युवाओं के लिए है जो सरकारी नौकरी के साथ अपना भविष्य संवारना चाहते हैं, इस भर्ती में विभिन्न प्रकार की योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए पद उपलब्ध हैं, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका हिस्सा बन सकते हैं,इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें अच्छी सैलरी, सरकारी सुविधाएं और स्थायी नौकरी मिलती है।









