Haryana ITI Admission 2026 क्या है?

On: May 25, 2026 7:47 AM
Haryana ITI Admission 2026 क्या है?

Haryana ITI Admission 2026 के तहत राज्य के सरकारी और निजी ITI संस्थानों में दाखिले दिए जाएंगे। इस बार छात्रों के लिए 197 सरकारी और 180 निजी ITI संस्थानों में एडमिशन का बहुत बड़ा मौका है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इन संस्थानों में 89 से ज्यादा ट्रेड्स उपलब्ध हैं। छात्र अपनी रुचि के हिसाब से इनमें से कोई भी कोर्स को चुन सकते हैं, ITI में कई लोकप्रिय ट्रेड हैं इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर, डीजल मैकेनिक, ड्राफ्ट्समैन और स्टेनोग्राफी।

Haryana ITI Admission 2026 आपके लिए एक शानदार मौका हो सकता है। अगर आप 10वीं के बाद एक अच्छे तकनीकी पाठ्यक्रम में शामिल होकर अपने करियर की अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं,

यह भी पढ़ें: FC College Hisar Recruitment 2026 : हरियाणा

हर साल, हरियाणा सरकार के कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय द्वारा आईटीआई एडमिशन प्रक्रिया की जाती है, इसमें छात्र विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों में दाखिला लेकर कौशल आधारित शिक्षा को प्राप्त कर सकते हैं,आईटीआई पाठ्यक्रम उन छात्रों के लिए विशेष रूप से उपयुक्त माना जाता है जो कम समय में एक तकनीकी कौशल सीखकर नौकरी की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं।

Haryana ITI Admission 2026

संगठन का नाम, Directorate of Skill Development and Industrial Training, Haryana
एडमिशन नाम, Haryana ITI Admission 2026-27
सेशन, 2026-2027
सरकारी ITI संस्थान, 197
निजी ITI संस्थान, 180
कुल ट्रेड्स, 89+
आवेदन का तरीका, ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट, admissions.itiharyana.gov.in

Haryana ITI Admission 2026
Haryana ITI Admission 2026

महत्वपूर्ण तारीखें और आवेदन शुल्क

Haryana ITI Admission 2026 के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को तारीखों का ध्यान रखना होगा,नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख, 24 May 2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू, 2 June 2026, आवेदन की अंतिम तारीख, 15 June 2026, जो छात्र आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अंतिम तारीख से पहले फॉर्म भरना होगा ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना।

हरियाणा में आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन शुल्क अलग अलग वर्गों के लिए अलग अलग निर्धारित किया गया है, सामान्य वर्ग के लिए यह शुल्क 100 रुपये है, जबकि अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जनजाति के के लिए यह शुल्क 50 रुपये है, सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाना होगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

Haryana ITI Admission 2026 के लिए आवेदन करने से पहले, आपको अपनी योग्यता की जरूर जांच कर लेनी चाहिए। आमतौर पर, आईटीआई के लिए दसवीं पास छात्र आवेदन कर सकते हैं, हालांकि, कुछ व्यापारिक पाठ्यक्रमों में अलग अलग योग्यता भी मांगी जा सकती है। इसलिए, आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को जरूर पढ़ें।

यह भी पढ़ें: DSSC Group C Recruitment 2026: 78 पदों पर शानदार बंपर भर्ती

चयन करने की प्रक्रिया कैसे होगी?

हरियाणा आईटीआई प्रवेश में आमतौर पर छात्रों का चयन मेरिट सूची के आधार पर ही किया जाता है। इसका मतलब है कि छात्रों को उनके शैक्षणिक अंकों के आधार पर सीटें दी जाती हैं, इसके बाद, एक काउंसलिंग की प्रक्रिया होती है जहां छात्र अपने पसंदीदा पाठ्यक्रम और संस्थान का चयन कर सकते हैं, यदि कुछ सीटें खाली रह जाती हैं, तो आगे के दौर भी आयोजित किए जा सकते हैं।

आज के समय में सिर्फ डिग्री ही नहीं, बल्कि स्किल भी बहुत जरूरी है। ITI छात्रों को कम समय में तकनीकी ट्रेनिंग देकर नौकरी के लिए तैयार करता है, ITI करने के बाद छात्र सरकारी नौकरी, निजी कंपनी या अपना खुद का काम भी शुरू कर सकते हैं।

अगर आप Haryana ITI Admission 2026 के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो समय पर फॉर्म को भरें और सभी जरूरी दस्तावेज पहले से ही तैयार रखें, साथ ही eligibility, selection process और अन्य नियमों की पूरी जानकारी के लिए विभाग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस जरूर देखें।


Follow Us:

Sushila Bishnoi

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥