मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini की मौजूदगी में होगा शपथ ग्रहण

On: May 28, 2026 10:06 AM
मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini की मौजूदगी में होगा शपथ ग्रहण

नगर निगम पंचकूला के पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज 28 मई 2026 को इन्द्रधनुष सभागार, सेक्टर 5 में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पंचकूला शहर के विकास, साफ सफाई और आधुनिक सुविधाओं को नई दिशा देने का एक बहुत बड़ा मौका आने वाला है। नगर निगम पंचकूला के पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज गुरुवार, 28 मई 2026 को इन्द्रधनुष सभागार, सेक्टर 5 पंचकूला में होगा,यह कार्यक्रम दोपहर के 04:30 बजे होगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: भारत में क्या वास्तव में ऐसे गाँव हैं जहाँ लोग कभी वोट नहीं देते?

यह समारोह सिर्फ शपथ लेने का ही कार्यक्रम नहीं है, बल्कि पंचकूला के विकास और जनसेवा के नए वादे की शुरुआत भी है। शहर के लोगों को बेहतर सड़कें, स्वच्छ हवा, मजबूत सीवरेज, अच्छे पार्क, और डिजिटल सुविधाएं सेवाएं देने के लिए यह नई टीम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

नगर निगम के नए प्रतिनिधि शहर को बहुत सुंदर, स्वच्छ और स्मार्ट बनाने के लिए काम करने का वादा करेंगे। कार्यक्रम में कई सम्मानित नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, युवा, महिलाएं और विभिन्न क्षेत्रों के लोग भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: काफिले पर हमले को लेकर पहुंचें कोर्ट: Dushyant Chautala


Follow Us:

Sushila Bishnoi

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥