बिहार के सारण जिले में मद्यनिषेध विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 3374 लीटर विदेशी (foreign liquor) शराब से भरा DCM ट्रक जब्त किया गया। एक आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच जारी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिहार में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो और स्थानीय पुलिस को एक बहुत ही बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में अधिकारियों ने भारी मात्रा में विदेशी शराब (foreign liquor) बरामद की है और एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई राज्य में शराब तस्करी पर करारा प्रहार मानी जा रही है। Bihar Crime News
राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के विशेष अभियान दल को सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ से बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से विदेशी शराब भेजी जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए ब्यूरो ने सारण जिले के मकेर थाना पुलिस के साथ मिलकर एक विशेष योजना तैयार की। इसके बाद संदिग्ध वाहन की पहचान कर निगरानी शुरू की गई।
6 चक्का DCM ट्रक को रोककर ली तलाशी (foreign liquor)
एक जून 2026 को संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक 6 चक्का DCM ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान ट्रक में छिपाकर रखी गई लगभग 3374 लीटर विदेशी शराब (foreign liquor) बरामद हुई। इतनी बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी यह संकेत देती है कि इसके पीछे संगठित तस्करी गिरोह सक्रिय हो सकता है। अधिकारियों ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जबकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। Bihar Crime News

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बाद से शराब तस्कर लगातार नए नए तरीके अपनाकर राज्य में शराब पहुंचाने की कोशिश रहे हैं। कभी ट्रकों में अन्य सामान के बीच शराब छिपाकर लाई जाती है तो कभी फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, पुलिस और मद्यनिषेध विभाग की सतर्कता के कारण ऐसे कई प्रयास लगातार विफल हो रहे हैं।
विभिन्न राज्यों की एजेंसियों अलर्ट पर
विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराज्यीय शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए विभिन्न राज्यों की एजेंसियों अलर्ट पर है। हाल के वर्षों में बिहार पुलिस और मद्यनिषेध विभाग ने कई बड़े ऑपरेशन चलाकर करोड़ों रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त की है। इससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए लगातार प्रयासरत है।
अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब की यह खेप कहां पहुंचाई जानी थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। बरामद शराब को विधिक प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया गया है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।
अवैध शराब कारोबार पर बड़ी चोट (foreign liquor)
यह कार्रवाई न केवल अवैध शराब कारोबार पर बड़ी चोट है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां राज्य में शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए पूरी तरह सक्रिय हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस लगातार अपनी जाँच और कार्रवाई कर रही है Bihar Crime News
यह भी पढ़ें:
पुलिस का 1 बड़ा एक्शन, हेरोइन तस्कर, लुटेरे और शराब माफिया गिरफ्तार: Gurugram News गुरुग्राम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन सप्लायर, ₹25 लाख लूट मामले के 3 इनामी आरोपी और अवैध शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। वहीं नशाखोरी के खिलाफ विशेष अभियान में 835 लोगों पर कार्रवाई की गई।
अंबाला में 12.58 ग्राम हेरोइन के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार Ambala News Ambala Police की बड़ी कार्रवाई, 12.58 ग्राम हेरोइन के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं लूट के मामले।
सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कामयाबी Delhi News दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर एक साथ मिलकर एक बड़ा अभियान चलाया है। इसके दौरान उन्होंने 9 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। ये लोग दिल्ली की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते थे।










