Ambala News: Ambala Police की बड़ी कार्रवाई, 12.58 ग्राम हेरोइन के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं लूट के मामले।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अंबाला जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुलाना थाना पुलिस को एक बहुत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव होली के पास जाल बिछाकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 12.58 ग्राम हेरोइन मिली।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान कार्तिक नाम के रूप में हुई है। जांच करने में सामने आया है कि आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ लूट के दो मामले भी दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। Ambala News
मुलाना थाना पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि एक युवक इलाके में नशीले पदार्थों की सप्लाई करने के लिए घूम रहा है वह सप्लाई की फिराक में है। पुलिस टीम ने तुरंत गांव होली के आसपास निगरानी बढ़ा दिया। जब एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, तो पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की और उसकी तलाशी ली, तो तलाशी में उसके पास से 12.58 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर कोर्ट में पेस कर जेल भेज दिया है।

युवाओं को नशे से बचाने का अभियान Ambala News
हरियाणा पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ बहुत मजबूती से खड़ी है। पुलिस अधिकारी कहते हैं कि युवाओं को नशे की लत से बचाना और समाज में अपराध को रोकना हमारी प्राथमिकता है। हम ऐसे अभियान आगे भी चलाते रहेंगे ताकि युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके। नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है।
पुलिस आम लोगों से यह कह रही है कि अगर उन्हें पता चले कि कोई व्यक्ति नशीले पदार्थों की खरीद करने में या तस्करी में शामिल है, तो वे तुरंत पुलिस को जानकारी दें। जो व्यक्ति सूचना देगा, उसकी पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी। और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:
सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कामयाबी Delhi News








