Electricity Complaint Process: बिजली कटौती, ट्रांसफार्मर खराब या गलत बिजली बिल की समस्या है? जानिए बिजली विभाग में ऑनलाइन और ऑफलाइन शिकायत दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया क्या है और कैसे करें।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आज के समय में बिजली लोगों की एक मूलभूत आवश्यकता बन गई है। हमारे घरों में पंखे, कूलर, फ्रिज, मोबाइल चार्जिंग से लेकर किसानों की सिंचाई और छोटे व्यापार तक सभी बिजली पर ही निर्भर हैं। जब अचानक से बिजली चली जाती है या कई घंटों तक आपूर्ति नहीं होती, तो लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है।
बहुत से लोगों को यह पता नहीं होता कि बिजली से जुड़ी समस्या होने पर उनको शिकायत कहां पर करनी चाहिए और अगर शिकायत का समाधान नहीं होता है, तो आगे क्या करना चाहिए। इसी वजह से कई समस्याएं लंबे समय तक बनी रहती हैं। यदि आप भी बिजली कटौती, लो वोल्टेज, ट्रांसफार्मर खराब होने या गलत बिजली बिल जैसी परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है।
👉 ग्रामीणों के अधिकारों से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Sarpanch Complaint Process: गांव का सरपंच काम नहीं कर रहा? जानिए शिकायत कहां और कैसे करें
बड़ी बातें
- किन किन समस्याओं के बारे में शिकायत
- सबसे पहले क्या करना चाहिए? (Electricity Complaint Process)
- शिकायत दर्ज करते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान
- समाधान नहीं हो रहा तो क्या करें?
- ऑनलाइन शिकायत करना क्यों है आसान?
- बिजली की समस्याओं के लिए शिकायत कहां करें?
- हरियाणा में बिजली से जुड़ी शिकायतें करने के कई तरीके Electricity Complaint Process
किन किन समस्याओं के बारे में शिकायत
बिजली उपभोक्ता कई तरह की समस्याओं के बारे में शिकायत को दर्ज करा सकते हैं। इनमें बिजली का लंबे समय तक नहीं आना, बार बार बिजली का कट लग जाना, कम वोल्टेज के कारण उपकरणों का सही से काम न करना, ट्रांसफार्मर खराब होना, तार टूटना, गलत बिल मिलना, मीटर खराब होना या नए कनेक्शन में देरी जैसी अनेक समस्याएं भी शामिल हैं।

यदि किसी इलाके में बिजली के तार नीचे लटक रहे हों या किसी हादसे का खतरा हो तो इसकी जानकारी तुरंत बिजली विभाग को देना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि यह लोगों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ मामला है।
सबसे पहले क्या करना चाहिए? (Electricity Complaint Process)
जब आपके घर में बिजली की समस्या हो, तो पहले यह जांचना बहुत ही महत्वपूर्ण है कि यह समस्या सिर्फ आपके ही घर में है या पूरे इलाके में ही बिजली की समस्या है। कभी कभी, घर के अंदर के तकनीकी खराबी के कारण भी घर की बिजली कट सकती है। अगर आपके आस पास घरों में भी बिजली नहीं है, तो शायद बिजली की समस्या पूरे क्षेत्र में है। ऐसी स्थिति में, आप स्थानीय बिजली विभाग या शिकायत केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।
शिकायत दर्ज करते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान
आपको शिकायत करते समय अपना उपभोक्ता नंबर और साथ में मोबाइल नंबर देना होगा। साथ ही, समस्या का विवरण भी देना जरूरी है। अगर समस्या किसी खराब ट्रांसफार्मर, टूटे तार या अन्य तकनीकी खराबी से जुड़ी हुई है, तो फोटो या वीडियो बना लेना चाहिए, यह शिकायत देने में बहुत मददगार साबित हो सकता है।

शिकायत दर्ज करने के बाद, मिलने वाले शिकायत नंबर को बहुत सुरक्षित रखना चाहिए। यह नंबर भविष्य में शिकायत की स्थिति जानने या उच्च अधिकारियों को जानकारी देने में बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।
समाधान नहीं हो रहा तो क्या करें?
अगर शिकायत बार बार करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, तो आप संबंधित उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत भी भेज सकते हैं। इसके अलावा, आप जन शिकायत पोर्टल के माध्यम से भी अपने मामले को ऊपर उठा सकते हैं। अगर आपका मामला बहुत गंभीर है, तो आप उपभोक्ता विद्युत नियामक संस्थाओं तक भी अपनी बात को पहुंचा सकते हैं।
ऑनलाइन शिकायत करना क्यों है आसान?
डिजिटल सेवाओं के बढ़ते विस्तार के साथ बहुत सी बिजली कंपनियों ने ऑनलाइन शिकायत सुविधा शुरू कर दी है। अब उपभोक्ता घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
ऑनलाइन शिकायत करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि शिकायत का रिकॉर्ड बहुत सुरक्षित रहता है और उपभोक्ता उसकी स्थिति भी ट्रैक कर सकता है। कई मामलों में ऑनलाइन शिकायतों होने पर बहुत तेजी से कार्रवाई भी की जाती है।
Electricity Complaint Process, हर किसी को बिजली की अच्छी सेवा मिलनी चाहिए। बिजली विभाग की यह जिम्मेदारी है कि वह नियमों के अनुसार बिजली की आपूर्ति करे और समस्याओं का जल्दी से जल्दी समाधान करे। अगर किसी भी समस्या को नजरअंदाज किया जाता है, तो लोग बिजली के नियमों के तहत शिकायत कर सकते हैं।
इसलिए बिजली कटौती, गलत बिल या अन्य किसी समस्या को नजरअंदाज करने के बजाय समय पर शिकायत दर्ज कराना जरूरी है। (Electricity Complaint Process)
बिजली की समस्याओं के लिए शिकायत कहां करें?
अगर आपके शहर या गांव में बिजली लंबे समय से नहीं आ रही है या बार बार कट जाती है, तो सबसे पहले 1912 हेल्पलाइन पर फोन कर सकते हैं और अपनी शिकायत को दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा, आप संबंधित बिजली वितरण कंपनी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं। शिकायत करते समय अपना उपभोक्ता नंबर और मोबाइल नंबर साथ में रखें ताकि आपकी शिकायत जल्दी हल हो सके।
हरियाणा में बिजली से जुड़ी शिकायतें करने के कई तरीके Electricity Complaint Process
Electricity Complaint Process: 1912 नंबर पर कॉल करके बिजली शिकायत हेल्पलाइन से संपर्क करें।
बिजली विभाग के स्थानीय शिकायत केंद्र में जा सकते हैं।
UHBVN की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
यदि फिर भी आपकी शिकायत का समाधान नहीं हो रहा है, तो आप मुख्यमंत्री विंडो हरियाणा पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण खबरें……….
हरियाणा इलेक्ट्रिक बसों में छात्रों को फ्री सफर: Bus Pass 2026
हरियाणा Solar Desk योजना क्या है? #26
Rakhigarhi: 5000 साल पुराना शहर और Indus Valley Civilization का रहस्य










