हरियाणा सरकार ने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्यभर के SDO कार्यालयों में Solar Desk बनाई जाएगी, मिस्ड कॉल सुविधा शुरू होगी और 35 हजार नए सोलर पंप लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जानें पूरी जानकारी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बड़ी बातें
- हरियाणा में सौर ऊर्जा को लेकर सरकार का बड़ा फैसला
- हर SDO ऑफिस में बनेगी Solar Desk
- सोलर पंप योजना क्या है Haryana Solar Energy Scheme 2026
- Missed Call Based Information System
- सोलर विंडो पर सभी आवश्यक जानकारी Haryana Solar Energy Scheme 2026
- हरियाणा में सोलर पंप लगाने का एक बड़ा लक्ष्य Haryana Solar Energy Scheme 2026
- हरियाणा देश में सोलर पंप लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर है।
- सरकारी भवनों पर लगेंगे सोलर सिस्टम Haryana Solar Energy Scheme 2026
- हेल्पलाइन 1912 को और मजबूत बनाने का फैसला
- क्यों जरूरी है सौर ऊर्जा? Haryana Solar Energy Scheme 2026
- क्या आम लोग घर पर सोलर सिस्टम लगवा सकते हैं?
- FAQ
हरियाणा में सौर ऊर्जा को लेकर सरकार का बड़ा फैसला
हरियाणा सरकार ने राज्य को सौर ऊर्जा में देश का एक अग्रणी राज्य बनाने के लिए एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बिजली विभाग और नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। सरकार सिर्फ सोलर सिस्टम लगाने पर ही ध्यान नहीं दे रही है, बल्कि आम लोगों को इसके बारे में ज्यादा जानकारी देने, सरकारी योजनाओं के लाभ को आसान बनाने और हर गांव शहर में जागरूकता बढ़ाने पर भी काफी जोर दे रही है।
Haryana Solar Energy Scheme 2026
उन्होंने राज्य के बिजली विभाग के प्रत्येक एसडीओ कार्यालय में Solar Desk स्थापित करने के निर्देश दे दिए हैं। अब अगर कोई अपने घर, खेत, दुकान या संस्थान में सोलर सिस्टम लगाना चाहता है, तो उसे अलग अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सारी जानकारी एक ही स्थान पर आसानी से ही मिल जाएगी। यह कदम बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि आने वाले वर्षों में बिजली की बढ़ती मांग और महंगे बिजली बिलों के बीच सौर ऊर्जा एक सस्ता, टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल विकल्प बनकर सामने आ रही है।
यह भी पढ़ें: क्या Gurugram बनेगा 1 रियल एस्टेट किंग?
हर SDO ऑफिस में बनेगी Solar Desk
हर सब डिवीजनल ऑफिसर के कार्यालय में Solar Desk बनाई जाएगी, जिससे लोगों को एक ही जगह पर सभी सोलर सिस्टम से जुड़ी सभी जानकारी मिल सकेगी।
Solar Desk पर लोगों को जो जो जानकारी प्राप्त होगी,
घर पर सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया क्या है
सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सब्सिडी योजनाएं क्या हैं
सब्सिडी के लिए आवेदन कैसे किया जाता है
आवश्यक दस्तावेज क्या हैं
नेट मीटरिंग से जुड़ी जानकारी क्या है
सोलर पंप योजना क्या है Haryana Solar Energy Scheme 2026
अक्सर लोग सोलर सिस्टम लगवाना चाहते हैं, लेकिन सही जानकारी न मिलने की वजह से वे इसका लाभ नहीं उठा पाते। अब सोलर डेस्क बनने से यह समस्या काफी हद तक बहुत कम हो सकती है।

Missed Call Based Information System
सोलर योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करना अब बहुत ज्यादा आसान हो जाएगा। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने हाल ही में एक बैठक में यह घोषणा की है कि जल्द ही मिस्ड कॉल के माध्यम से सोलर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। इस नई सुविधा के तहत, लोग एक निर्धारित नंबर पर मिस्ड कॉल देकर सोलर सिस्टम से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यह सुविधा ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होगी, क्योंकि उन्हें अक्सर इंटरनेट या सरकारी वेबसाइटों तक पहुंचने में बहुत ज्यादा परेशानी होती है।
यह भी पढ़ें: IT, VFX, ESDM and Gaming sector का उभरता Global Hub
Missed Call Based Information System से लोग यह जानकारी ले सकेंगे: Haryana Solar Energy Scheme 2026
- सोलर योजनाओं की सभी जानकारी
- मिलने वाली सब्सिडी की सभी जानकारी
- आवेदन प्रक्रिया की सभी जानकारी
- पात्रता शर्तों की सभी जानकारी
- योजना के फायदे की सभी जानकारी
- जरूरी दस्तावेजों की सभी जानकारी
सरकार का यह मानना है कि अगर जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी, तो अधिक लोग सौर ऊर्जा की ओर आकर्षित होंगे।
Haryana Solar Energy Scheme 2026 हर गांव और शहर में जागरूकता अभियान चलेगा
ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पूरे राज्य में सौर ऊर्जा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाया जाए।
इस अभियान में गांवों में कैंप लगाकर लोगों को जानकारी दी जा सकती है
पंचायत स्तर पर लोगों को इसके फायदे बताए जा सकते हैं
शहरों में व्यापक प्रचार अभियान चलाए जाएंगे
बैनर और पोस्टर लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा
सोलर डेस्क पर सौर ऊर्जा से जुड़ी जानकारी रखी जाएगी
सरकार का मानना है कि हर नागरिक को यह समझना चाहिए कि सौर ऊर्जा सिर्फ बिजली की बचत का एक तरीका नहीं है, बल्कि यह हमारे भविष्य की एक बहुत आवश्यक जरूरत है।
सोलर विंडो पर सभी आवश्यक जानकारी Haryana Solar Energy Scheme 2026
बैठक में यह निर्देश दिए गए हैं कि Solar Desk पर केवल कर्मचारियों को बैठाना ही नहीं है बल्कि लोगो तक सोलर की जानकारी देना भी है इसमें शामिल हो सकते हैं:

सरकारी योजनाओं के पोस्टर
सब्सिडी के चार्ट
आवेदन प्रक्रिया की जानकारी
संपर्क नंबर
हेल्पलाइन की जानकारी
जब यह जानकारी स्पष्ट रूप से उपलब्ध होगी, तो लोग सरकारी योजनाओं को आसानी से समझ पाएंगे और उनका लाभ भी उठा पाएंगे।
हरियाणा में सोलर पंप लगाने का एक बड़ा लक्ष्य Haryana Solar Energy Scheme 2026
हरियाणा में सोलर पंप लगाने का एक बहुत बड़ा लक्ष्य रखा गया है। बैठक में पीएम कुसुम योजना की समीक्षा हुई, जिसमें पता चला कि यहां अभी तक 1 लाख 92 हजार 725 सोलर पंप लगाए जा चुके हैं।
अब सरकार ने वर्ष 2026 2027 में 35 हजार नए सोलर पंप लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यह कदम खासकर किसानों के लिए बहुत बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे उन्हें अपने खेतों में सिंचाई के लिए स्वच्छ और सस्ता ऊर्जा स्रोत मिलेगा। इससे न केवल पर्यावरण को फायदा होगा, बल्कि किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी सकेगी।
यह भी पढ़ें: कैथल का गौरव बना मोहित, राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन: Kaithal News
किसानों को क्या फायदा?
बिजली बिल कम होगा जायेगा
डीजल खर्च खत्म होगा जायेगा
सिंचाई बहुत आसान होगी
बिजली कटौती का असर कम होगा
पर्यावरण को नुकसान बहुत कम होगा
खेती की लागत कम होगी
आज के समय में डीजल और बिजली दोनों बहुत महंगे हो गए हैं। इस स्थिति में, सोलर पंप किसानों के लिए मददगार साबित हो रहे हैं।
हरियाणा देश में सोलर पंप लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर है।
अधिकारियों के अनुसार, सोलर पंप लगाने के क्षेत्र में हरियाणा की यह उपलब्धि बहुत बड़ी है। यह राज्य के लिए बहुत गर्व की बात है अब सरकार इसे और भी आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है ताकि हरियाणा देश में पहले स्थान पर आ सके। अगर हरियाणा अपने लक्ष्य को पूरा करता है और 35 हजार नए सोलर पंप लगाता है, तो यह राज्य सोलर पंप लगाने के मामले में और भी मजबूत हो जाएगा।

सरकारी भवनों पर लगेंगे सोलर सिस्टम Haryana Solar Energy Scheme 2026
बैठक में बताया गया कि सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा प्रणाली लगाने के लिए जल्द टेंडर जारी किए जाएंगे। इन भवनों को पहले चरण में प्राथमिकता दी जाएगी,
उपायुक्त कार्यालय, मिनी सचिवालय, अदालत परिसर, सरकारी शिक्षण संस्थान, ऊर्जा विभाग के कार्यालय, सरकारी भवनों पर सोलर सिस्टम लगाने से सरकार का बिजली खर्च कम होगा। इससे स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग भी बढ़ेगा।
हेल्पलाइन 1912 को और मजबूत बनाने का फैसला
बिजली शिकायत हेल्पलाइन 1912 को और मजबूत बनाने का फैसला किया गया है। ऊर्जा मंत्री ने एक बैठक में बिजली शिकायत हेल्पलाइन 1912 को और बेहतर बनाने के लिए निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने यह कहा है कि हर कॉल का तुरंत जवाब मिलना चाहिए, शिकायतें जल्दी दर्ज होनी चाहिए, समाधान में कोई देरी नहीं होनी चाहिए, उपभोक्ताओं को बार बार परेशान नहीं होना चाहिए यह कदम बहुत ज्यादा जरूरी है क्योंकि बिजली से जुड़ी समस्याएं आम लोगों के लिए बहुत बड़ी चुनौती होती हैं।
क्यों जरूरी है सौर ऊर्जा? Haryana Solar Energy Scheme 2026
आज दुनिया बहुत तेजी से नवीकरणीय ऊर्जा की तरफ बढ़ रही है और भारत भी इसमें बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। सौर ऊर्जा से बिजली बिल कम होता है
घर या ऑफिस में सोलर सिस्टम लगाने से बिजली का खर्च बहुत कम हो सकता है। इससे आपको हर महीने आने वाले बिजली के बिल में कमी देखने को मिलेगी।

पर्यावरण को फायदा, कोयला आधारित बिजली की तुलना में सौर ऊर्जा पूरी तरह से स्वच्छ है और पर्यावरण को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाती।
किसानों को राहत, सोलर पंप की मदद से खेती की लागत बहुत कम होती है, जिससे किसानों को बहुत फायदा होता है।
बिजली कटौती से राहत,ग्रामीण इलाकों में जब बिजली बाधित होती है, तब भी सोलर सिस्टम काम आ सकता है और आपको बिजली की जरूरतों को पूरा करने में यह बहुत मदद कर सकता है।
क्या आम लोग घर पर सोलर सिस्टम लगवा सकते हैं?
आम लोग भी घर की छत पर सोलर सिस्टम को लगवा सकते हैं। इसके अनेक फायदे हैं, बिजली बिल बहुत कम होगा, सरकार से सब्सिडी मिलती है, नेट मीटरिंग की सुविधा भी मिलती है, बहुत लंबे समय तक फायदा होता है, अब सोलर डेस्क बनने के बाद लोगों को इसके बारे में जानकारी आसानी से मिल पाएगी।
FAQ
- हरियाणा में Solar Desk कहाँ बनेंगे?
बिजली विभाग के हर एसडीओ कार्यालय में सोलर डेस्क बनाए जाएंगे।
2.मिस्ड कॉल सुविधा से क्या जानकारी मिलती है?
आपको सोलर सिस्टम, सरकारी योजनाएं, सब्सिडी और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी मिलेगी।
3.हरियाणा में कितने सोलर पंप पहले से लग चुके हैं?
अब तक राज्य में 1 लाख 92 हजार 725 सोलर पंप लगाए जा चुके हैं।
4.2026-2027 के लिए क्या लक्ष्य है?
सरकार ने 35 हजार नए सोलर पंप लगाने का लक्ष्य रखा है।













