IGI Airport News: गीजर के अंदर छिपाकर लाई जा रही 15.38 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

On: June 8, 2026 9:18 PM
IGI Airport News: गीजर के अंदर छिपाकर लाई जा रही 15.38 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

IGI Airport News: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने 15.38 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया। गीजर के अंदर छिपाकर लाई गई 5.38 करोड़ रुपये की खेप के साथ दो यात्री गिरफ्तार।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम्स विभाग ने एक बहुत बड़ी कार्रवाई की है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करोड़ों रुपये मूल्य की हाइड्रोपोनिक गांजा की खेप जब्त की गई है। और दो विदेशी यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है, जो गीजर के अंदर मादक पदार्थ छिपाकर भारत लाने की कोशिश कर रहे थे।

कस्टम्स अधिकारियों के मुताबिक, खुफिया सूचना और जोखिम विश्लेषण के आधार पर कुआलालंपुर से दिल्ली आई फ्लाइट D7 182 के दो यात्रियों पर नजर रखी गई थी। दोनों यात्री ग्रीन चैनल से गुजर चुके थे, लेकिन उनके सामान में दो नए गीजर थे जिन्होंने अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया।

👉यह भी पढ़ें: Ambala Police Action: 5 माह में 249 आरोपी गिरफ्तार Ambala Police लगातार अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ बहुत ही सख्त कार्रवाई कर रही है। Read More….

एक्स-रे जांच में तस्करी का खुला बड़ा राज -IGI Airport News

एक्स-रे की जांच में तस्करी का बड़ा राज खुल गया है। यात्रियों से बातचीत और उनके फोन की जांच के दौरान बहुत सी कई संदिग्ध बातें सामने आईं। इसके बाद गीजरों को एक्स-रे स्कैनर से जांचा गया, जिसमें अंदर कुछ छिपा होने के संकेत मिले। जब अधिकारियों ने गीजरों को खोला तो उनके भीतर विशेष रूप से बनाए गए गुप्त खानों से 145 वैक्यूम सील पैकेट मिले।

एक्स-रे जांच में तस्करी का खुला बड़ा राज -IGI Airport News
एक्स-रे जांच में तस्करी का खुला बड़ा राज -IGI Airport News

इन पैकेटों में हरे रंग का पदार्थ मिला, जो जांच में हाइड्रोपोनिक गांजा निकला। बरामद नशीले पदार्थ का कुल वजन 15.38 किलोग्राम है, जबकि इसकी अनुमानित अवैध बाजार कीमत करीब 5.38 करोड़ रुपये है। यह एक बहुत ही बड़ी तस्करी का मामला है, जिसमें इतनी बड़ी मात्रा में नशीला को पदार्थ पकड़ा गया है।

लगातार बदल रहे हैं तस्करों के तरीके

सुरक्षा एजेंसियों का यह कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में नशीले पदार्थों की तस्करी के तरीके लगातार समय समय पर बदल रहे हैं। तस्कर अब इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, घरेलू सामान,और अन्य चीज़ों के अंदर नशीले पदार्थ छिपाकर तस्करी करने की कोशिश करते हैं। ऐसे मामलों में इन तस्करों को पकड़ने में खुफिया जानकारी, आधुनिक स्कैनिंग तकनीक और अधिकारियों की सतर्कता बड़ी भूमिका निभाती है।

👉यह भी पढ़ें: अपराध से पहले अलर्ट! हरियाणा पुलिस का Crime Intelligence Model हरियाणा पुलिस ने एक नए तरह का विशेष Crime Intelligence Model बनाया है जो अपराध को नियंत्रण करने में बहुत ही ज्यादा प्रभावी होगा, इस मॉडल का मुख्य मकसद राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत करना है Read More….

नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस अधिनियम, 1985 के तहत जब्त

कस्टम्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बरामद मादक पदार्थ को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस अधिनियम, 1985 के तहत जब्त कर लिया गया है। इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है ताकि पता लग सके कि इस तस्करी नेटवर्क से और कौन से लोग जुड़े हुए हैं।

यह कार्रवाई एक बार फिर से यह साबित करती है कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियां और कस्टम्स विभाग अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के खिलाफ लगातार सख्ती से काम कर रहे हैं।

हाइड्रोपोनिक गांजा क्या होता है?

हाइड्रोपोनिक गांजा एक विशेष तरीके से उगाया जाने वाला गांजा है। इसे उगाने में मिट्टी का उपयोग नहीं किया जाता है, बल्कि इसकी जगह एक नियंत्रित वातावरण और पोषक तत्वों से भरे हुए पानी का उपयोग किया जाता है। इस तरीके से उगाई गई फसल में नशीले तत्वों की मात्रा अधिक होती है। इसके कारण, हाइड्रोपोनिक गांजे की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मांग और कीमत दोनों बहुत ही ज्यादा होती हैं।

👉यह भी पढ़ें: पुलिस का 1 बड़ा एक्शन, हेरोइन तस्कर, लुटेरे और शराब माफिया गिरफ्तार: Gurugram News गुरुग्राम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन सप्लायर, ₹25 लाख लूट मामले के 3 इनामी आरोपी और अवैध शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। Read More……

Spread the love

Follow Us:

Siksa Bishnoi

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥