Ambala Police Action: 5 माह में 249 आरोपी गिरफ्तार

On: June 3, 2026 9:44 PM
Ambala Police Action: 5 माह में 249 आरोपी गिरफ्तार

Ambala Police लगातार अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ बहुत ही सख्त कार्रवाई कर रही है। Police अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के नेतृत्व में Police ने पिछले पांच महीनों में 199 गैर जमानती वारंटी और 50 घोषित भगोड़ों को भी गिरफ्तार किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Police ऑपरेशन मैदान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ एक विशेष सर्च अभियान भी चला रही है। इन कार्रवाइयों का मकसद यह है, कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करना है, और युवाओं को नशे से बचाना है।

👉 यह भी पढ़ें: अपराध से पहले अलर्ट! हरियाणा पुलिस का Crime Intelligence Model

लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ा: Ambala Police

Ambala Police ने एक विशेष अभियान चलाया है, जिसमें लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ा गया है। और साथ में अदालत द्वारा वांछित आरोपियों को पकड़ा गया है। Police रिकॉर्ड के अनुसार, पिछले पांच महीनों में 199 गैर जमानती वारंटी और 50 घोषित भगोड़े पकड़े गए हैं और उन्हें कानून के दायरे में लाया गया है।

Police के अधिकारियों का कहना है कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में ऐसे आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, ताकि कोई भी आरोपी व्यक्ति कानून से बच न सके

गांव के संदिग्ध स्थानों पर बहुत गहराई से जांच Ambala Crime News

Ambala Police अपराधियों के खिलाफ लगातार ही सख्त कार्रवाई कर रही है, साथ में ही नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ भी विशेष अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत थाना सदर अंबाला क्षेत्र के गांव बलाना ठरवा में ऑपरेशन मैदान के तहत एक विशेष सर्च अभियान चलाया गया है।

गांव के संदिग्ध स्थानों पर बहुत गहराई से जांच Ambala Crime News
गांव के संदिग्ध स्थानों पर बहुत गहराई से जांच Ambala Crime News

इस दौरान, Police की टीमों ने गांव के क्षेत्रों, संदिग्ध स्थानों और अन्य संभावित ठिकानों पर बहुत गहराई से जांच की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह है कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान करना है और उन पर बहुत ही सख्त कार्रवाई करनी है।

👉 Related News: अंबाला में 12.58 ग्राम हेरोइन के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार Ambala News

डिजिटल ट्रैकिंग, स्थानीय सूचना और खुफिया नेटवर्क की मदद

Police अब अपराध नियंत्रण करने के लिए आधुनिक तकनीक का भी उपयोग कर रही है। फरार आरोपियों की तलाश करने के लिए डिजिटल ट्रैकिंग, स्थानीय सूचना और खुफिया नेटवर्क की मदद ली जा रही है। इसी रणनीति के कारण कई ऐसे आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं जो लंबे समय से फरार चल रहे थे। और Police लगातार अपनी कार्रवाई में जुटी हुई है, और पुलिस का कहना है कि अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

👉 Haryana News: Gurugram Police का 1 महत्वपूर्ण अभियान

स्थानीय लोगों से अपील Ambala Crime News

Police अधिकारियों ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज के लिए बहुत खतरनाक है। इसलिए नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ साथ लोगों में जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत Police को सूचित करें। ताकि Police अपनी कार्रवाई कर सके,और समाज से नशे को दूर रखा जा सके, Police लगातार अपनी कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

Ambala Police की लगातार हो रही कार्रवाई से यह साफ है कि जिले में अपराधियों और नशा तस्करों के लिए कोई भी राहत नहीं है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और नशा विरोधी अभियानों के जरिए Police अपराध मुक्त और नशा मुक्त अंबाला बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। और जनता Police का साथ भी दे रही है।

👉 यह भी पढ़ें: पुलिस का 1 बड़ा एक्शन, हेरोइन तस्कर, लुटेरे और शराब माफिया गिरफ्तार: Gurugram News


Follow Us:

Siksa Bishnoi

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥