Hisar Weather News: हिसार जिले के गांव सुलखनी,धांसू, घिराय, बुगाना और आसपास के इलाकों में मंगलवार शाम मौसम ने अचानक से करवट बदल ली। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी, लेकिन किसानों की चिंता भी काफी बढ़ा दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शाम को आसमान में काले बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। कई जगहों पर ओले गिरने की भी खबर मिली। तेज हवा के कारण सड़कों पर धूल का गुबार छा गया और लोगों को सुरक्षित जगहों पर शरण लेनी पड़ी।
(Hisar Weather News) ग्रामीणों का कहना है कि मौसम का यह बदलाव अचानक हुआ। कई किसानों ने बताया कि खेतों में खड़ी फसलों और सब्जियों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई है जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बहुत राहत मिली।
मौसम विशेषज्ञों का यह कहना है कि आने वाले दिनों में भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे न खड़े होने की अपील की है।
अब क्षेत्र में मौसम सामान्य हो गया है, लेकिन किसान अपनी फसलों पर पड़े प्रभाव का आकलन करने में जुटे हुए हैं।
हरियाणा की ताजा और महत्वपूर्ण खबरें पढ़ें: 👇
Hansi Police Update: डायल 112 के लिए मिले 10 नए राइडर वाहन हांसी जिले की पुलिस को दस नए राइडर वाहन मिले हैं, जिनको पुलिस अधीक्षक हांसी विनोद कुमार ने जिला सचिवालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
Panchkula News: जनकल्याण योजनाओं के लिए ₹2,697 करोड़ जारी मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय सशक्त पंचायत समारोह में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत कुल ₹2,697 करोड़ रूपये की राशि जारी की है।
Barwala News: रुपये दोगुने करने के नाम पर 3.50 लाख की ठगी,आरोपी गिरफ्तार बरवाला में एक पुराने ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपी ने लोगों को रुपये दोगुने करने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगे थे। अब पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।











