Barwala News: बरवाला में एक पुराने ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपी ने लोगों को रुपये दोगुने करने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगे थे। अब पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस अब इस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि इस तरह की ठगी में और कौन कौन लोग शामिल थे। पुलिस यह भी जानना चाहती है कि क्या अन्य लोगों को भी इसी तरह से ठगा गया है।
इस मामले में शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसने सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन देखा था। उस विज्ञापन में कम समय में रुपये दोगुने करने का दावा किया गया था। शिकायतकर्ता ने उस नंबर पर संपर्क किया, जो विज्ञापन में दिया गया था। इसके बाद उसे हिसार बुलाया गया था।
👉 यह खबर भी पढ़ें: Ambala Police Action: 5 माह में 249 आरोपी गिरफ्तार Ambala Police लगातार अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ बहुत ही सख्त कार्रवाई कर रही है। Police अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के नेतृत्व में Police ने पिछले पांच महीनों में 199 गैर जमानती वारंटी और 50 घोषित भगोड़ों को भी गिरफ्तार किया है।
आरोपियों ने शिकायतकर्ता को पहले असली के नोट दिखाए, फिर नकदी रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गए। उस बैग में लगभग 3.50 लाख रुपये थे।
पुलिस ने इस मामले की गहराई से जांच शुरू की थी और बहुत अहम सुराग मिले थे। इसके आधार पर पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। अब दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया गया है। अदालत से रिमांड मिलने के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने लोगों से क्या कहा Barwala News
पुलिस ने लोगों से यह कहा है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं और अपना पैसा या कीमती चीजें किसी को न दें। अगर कोई व्यक्ति आपको बहुत फायदा या पैसा दोगुना करने का वादा करता है, तो तुरंत पुलिस को बताएं।
बढ़ रहे हैं ऑनलाइन ठगी के मामले
(Barwala News) सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर ऐसे विज्ञापनों से बहुत सावधान रहें जो जल्दी मुनाफ़ा देने, पैसे दोगुने करने या कम समय में बड़ा रिटर्न देने का वादा करते हैं। इन मामलों में, ठग पहले विश्वास बनाते हैं और फिर बड़ी रकम लेकर भाग जाते हैं। कोई भी निवेश करने से पहले, संस्था और व्यक्ति दोनों की ठीक से जाँच करना बहुत ही ज्यादा ज़रूरी है।
👉 यह खबर भी पढ़ें: अपराध से पहले अलर्ट! हरियाणा पुलिस का Crime Intelligence Model हरियाणा पुलिस ने एक नए तरह का विशेष Crime Intelligence Model बनाया है जो अपराध को नियंत्रण करने में बहुत ही ज्यादा प्रभावी होगा, इस मॉडल का मुख्य मकसद राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत करना है, साथ में यह मॉडल अपराधों को होने से पहले ही रोकने पर ध्यान देना है।
पुलिस का 1 बड़ा एक्शन, हेरोइन तस्कर, लुटेरे और शराब माफिया गिरफ्तार: Gurugram News गुरुग्राम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन सप्लायर, ₹25 लाख लूट मामले के 3 इनामी आरोपी और अवैध शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। वहीं नशाखोरी के खिलाफ विशेष अभियान में 835 लोगों पर कार्रवाई की गई।










