Gurugram Cyber Crime News: क्रेडिट कार्ड चार्ज हटाने के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

On: June 15, 2026 9:16 PM
Gurugram Cyber Crime News: क्रेडिट कार्ड चार्ज हटाने के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Gurugram Cyber Crime News: साइबर अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान में गुरुग्राम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर अपराध दक्षिण थाने की टीम ने क्रेडिट कार्ड का मेंटेनेंस चार्ज हटाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले आरोपी को पकड़ लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जांच में पता चला कि आरोपी खुद को बैंक कर्मचारी बताकर लोगों से बात करता था। वह क्रेडिट कार्ड का मेंटेनेंस चार्ज हटाने या अन्य सुविधाएं देने का झांसा देकर लोगों को फर्जी लिंक भेजता था। जैसे ही कोई व्यक्ति उस लिंक पर अपनी बैंकिंग जानकारी दर्ज करता, आरोपी उस जानकारी का गलत इस्तेमाल कर खाते से पैसे निकाल लेता था।

जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी ने एक व्यक्ति से 1.70 लाख रुपये की ठगी की थी। तकनीकी जांच और डिजिटल सबूतों के आधार पर आरोपी की पहचान हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में एक और बात सामने आई। आरोपी ठगी के पैसे से ऑनलाइन सोना खरीदता था ताकि अवैध पैसे को आसानी से छिपाया जा सके।

गुरुग्राम पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी जांच जरूर करें। बैंक कभी भी फोन, मैसेज या लिंक के जरिए ग्राहकों से निजी जानकारी नहीं मांगते हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें।

पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और आम लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।

Hisar Crime News: गेहूं चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार हिसार में थाना आजाद नगर पुलिस ने गेहूं चोरी के एक मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी बरामद की है। [Read More]

Delhi Murder Case: शाहबाद डेयरी मर्डर केस में फरार आरोपी गिरफ्तार दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र में दर्ज एक हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को एनडीआर क्राइम ब्रांच ने सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है। कानून से बचने की हर कोशिश उसकी आखिरकार विफल साबित हुई। [Read More]

Spread the love

Follow Us:

Siksa Bishnoi

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥