Kalka Pinjore क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात को बेहतर बनाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। इस दौरान, पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी कर और चेकिंग की, जिसके परिणामस्वरूप कुल 133 चालान किए गए है। इनमें से 28 चालान मैनुअल रूप से किए गए, जबकि 105 ऑनलाइन चालान किए गए है। इसके अलावा, पुलिस ने 4 ऑटो को भी जब्त किया, जिनके चालकों ने बार बार यातायात नियमों का उल्लंघन किया था।
👉 यह भी पढ़ें: Gurugram Cyber Crime News: क्रेडिट कार्ड चार्ज हटाने के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार साइबर अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान में गुरुग्राम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर अपराध दक्षिण थाने की टीम ने क्रेडिट कार्ड का मेंटेनेंस चार्ज हटाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले आरोपी को पकड़ लिया है। [Read More]
Kalka Pinjore अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए शुरू किया गया था। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य यातायात नियमों का पालन करें ताकि सड़क पर सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था बनी रहे।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान जारी रहेंगे और जो लोग यातायात नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
👉 यह भी पढ़ें: Hisar Crime News: गेहूं चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार हिसार में थाना आजाद नगर पुलिस ने गेहूं चोरी के एक मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी बरामद की है। [Read More]










