Ambala Cyber Crime: इंस्टाग्राम पर घोड़ा बेचने का विज्ञापन देकर करीब 7 लाख रुपये ठगने के मामले में अंबाला साइबर क्राइम पुलिस ने पंजाब के बठिंडा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस के मुताबिक, मुलाना निवासी एक व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर घोड़े का विज्ञापन देखकर आरोपी से संपर्क किया था। बातचीत के बाद उसने अलग-अलग किस्तों में करीब 7 लाख रुपये बताए गए खाते में भेज दिए। पैसे लेने के बाद आरोपी ने न तो घोड़ा दिया और न ही रकम वापस की।
शिकायत मिलने पर साइबर पुलिस ने लेनदेन और तकनीकी जानकारी के आधार पर जांच की और आरोपी तक पहुंची। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर ठगी की रकम और इस मामले में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।









