AGIBOT के G2 Humanoid Robot ने फैक्ट्री में मचाई क्रांति

On: May 19, 2026 5:22 PM
AGIBOT के G2 Humanoid Robot ने फैक्ट्री में मचाई क्रांति

दुनिया में पहली बार फैक्ट्री वर्कर की तरह रोबोट्स एक टैबलेट असेंबलिंग लाइन में काम कर रहे हैं। ये रोबोट AGIBOT कंपनी के हैं और उन्होंने G2 Humanoid Robot को फैक्ट्री में तैनात किया है, जिन्हें चौबीसों घंटे काम पर लगाया जा सकता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चीन में रोबोटों को फैक्ट्री वर्कर की तरह तैनात किया गया है, जो दुनिया में पहली बार हुआ है। रोबोट किसी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में इंसानी वर्करों के साथ काम कर रहे हैं। दावा है कि रोबोट्स से चौबीसों घंटे काम कराया जा सकता है और उनका सक्सेस रेट 99.9% है, यानी रोबोट के काम में गलती की गुंजाइश नहीं रहती।

36 घंटे में तैयार हुई ऑटोमेटेड असेंबली लाइन,Humanoid Robot

AGIBOT कंपनी ने रोबोट्स को एक इलेक्ट्रॉनिक फैक्ट्री में तैनात किया है, जहां वो टैबलेट निर्माण में मदद कर रहे हैं। रोबोट्स को फैक्ट्री लाइन में स्थापित करने में सिर्फ 36 घंटों का समय लगा। दावा है कि रोबोट्स बिना थके चौबीसों घंटे अपने काम को कर सकते हैं, जिससे फैक्ट्री में प्रोडक्शन जारी रहता है।

टैबलेट टेस्टिंग लाइन पर रोबोट्स की तैनाती, उठाने से लेकर जांच तक संभाल रहे पूरा काम, Humanoid Robot

AGIBOT कंपनी के रोबोट फैक्ट्री वर्कर बन गए हैं। उन्होंने G2 Humanoid Robot को फैक्ट्री में तैनात किया है, जो लॉन्गचियर टेक्नोलॉजी (Longcheer Technology) की टैबलेट फैसिलिटी में किया गया है।

रोबोटों को टैबलेट की टेस्टिंग वाली लाइन पर लगाया गया है। उनका काम चलते हुए बेल्ट से टैबलेट को उठाना और उसे टेस्टिंग मशीन में सही से फिट करना है। इसके साथ ही, रोबोट यह भी चेक कर रहे हैं कि टैबलेट सही है या खराब और फिर उन्हें अलग-अलग स्पेस एरिया में रखा जा रहा है।

एक घंटे में 310 टैबलेट टेस्ट, 99.9% सटीकता के साथ कर रहे हाई-क्वालिटी चेकिंग, Humanoid Robot

रोबोट एक घंटे में 310 टैबलेट क्वॉलिटी टेस्ट कर सकता है और हर 20 सेकंड में 1 टैबलेट को चेक कर लिया जाता है। रोबोट का सक्सेस रेट 99.9% है और काम में गलती की गुंजाइश नहीं के बराबर है। आमतौर पर फैक्ट्री रोबोट फिक्स होते हैं, लेकिन ये रोबोट एआई की मदद से खुद को नए काम में ढाल लेते हैं। अगर नया टैबलेट फैक्ट्री लाइन में लाया जाता है, तो रोबोट उसे भी क्वॉलिटी टेस्ट कर लेगा और रोबोट को री-प्रोग्राम करने की जरूरत नहीं होगी।

Spread the love

Follow Us:

Neeru Sheokand

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥