Ambala Breaking News: पुलिस की जानकारी के अनुसार, पहली कार्रवाई में एक महिला को और एक पुरुष को गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया है। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से बड़ी मात्रा में हेरोइन मिली है। पूछताछ में दोनों के नशा तस्करी नेटवर्क में शामिल होने का भी संदेह है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बरामद की गई हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे कहां पर सप्लाई किया जाना था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दूसरी कार्रवाई में, पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका और जांच की। जब उस युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से भी हेरोइन मिली। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में इस्तेमाल हो रही दो मोटरसाइकिलें भी जब्त कर ली हैं। [ Ambala Breaking News ]
👉 इसे भी पढ़ें: Hisar Breaking News: बाइक चोरी केस में 2 आरोपी गिरफ्तार Hisar Police ने एक पुराने मोटरसाइकिल चोरी मामले में एक कार्रवाई की है और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ में चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। यह कार्रवाई वाहन चोरी रोकने के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है। [ Read More ]
गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और जो लोग युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलते हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अंबाला पुलिस की इस कार्रवाई को नशा तस्करी के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी इकट्ठा कर रही है, और कार्रवाई कर रही है।
👉 यह भी पढ़ें: Lawrence Bishnoi गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार कुख्यात Lawrence Bishnoi गैंग से जुड़े दो शूटरों को गहन तलाश अभियान के बाद हरियाणा के बहादुरगढ़ से उन्हें गिरफ्तार किया गया। [ Read More ]









