Budget 2026-27: जेपी नड्डा ने Health Sector Projects की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर

On: August 28, 2026 11:07 AM
Budget 2026-27: जेपी नड्डा ने Health Sector Projects की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर

Health Sector Projects: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने केंद्रीय Budget 2026-27 में Health Sector Projects से जुड़ी प्रमुख घोषणाओं और परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में विभिन्न विभागों की ओर से अब तक किए गए तैयारियों और कार्यों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

समीक्षा के दौरान मंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र की बजट घोषणाओं को समयबद्ध तरीके से जमीन पर उतारने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित विभागों के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय को जरूरी बताते हुए कहा कि बजट में घोषित योजनाओं का असर स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए।

बैठक में अलग अलग विभागों द्वारा की गई प्रारंभिक तैयारियों का जायजा लिया गया। नड्डा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बजट घोषणाओं को केवल कागजी योजनाओं तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उन्हें ठोस कार्यक्रमों, मजबूत संस्थागत व्यवस्था और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं में बदला जाए।

उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए स्पष्ट समयसीमा तय करने और तय अवधि में परिणाम हासिल करने पर भी विशेष जोर दिया। समीक्षा का उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र में चल रही पहलों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना और आम लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाना रहा।

Spread the love

Follow Us:

Neeru Sheokand

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥