बारिश और बर्फबारी से बढ़ी ठंड: Himachal Pradesh weather

On: April 20, 2026 9:29 AM
बारिश और बर्फबारी से बढ़ी ठंड: Himachal Pradesh weather

Join WhatsApp

Join Now

Himachal Pradesh weather: हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम एक बार फिर से बदल गया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके कारण आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राज्य के ऊंचे इलाकों, खासकर कोकसर में, हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। कुकुमसेरी में सबसे ज्यादा 7.8 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि केलांग और कोकसर में बूंदाबांदी हुई। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

बारिश और बर्फबारी का दौर, Himachal Pradesh weather

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में वर्षा और बर्फबारी का दौर रुक-रुक कर जारी रहेगा। 25 अप्रैल को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि 20 और 24 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। सप्ताह के बाकी दिनों में अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। अगले 24 घंटों के बाद राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है। 23 अप्रैल से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे मौसम में फिर से बदलाव आ सकता है।

सामान्य से 41% अधिक वर्षा,Himachal Pradesh weather

हिमाचल प्रदेश में सामान्य से 41 फीसदी ज्यादा वर्षा हुई है। 1 अप्रैल से 19 अप्रैल के बीच मानसून पूर्व की वर्षा ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस दौरान पूरे प्रदेश में 61 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य से 41 प्रतिशत ज्यादा है। बिलासपुर में सबसे ज्यादा 399 फीसदी की वृद्धि के साथ 80.8 मिलीमीटर वर्षा हुई। सोलन में सामान्य से 258 प्रतिशत और शिमला में 142 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई। किन्नौर और लाहौल-स्पीति में सामान्य से कम वर्षा हुई। मंडी, सिरमौर और हमीरपुर जैसे जिलों में भी सामान्य से 138 से 156 फीसदी ज्यादा वर्षा रिकॉर्ड की गई है।


Follow Us: