Rohtak लोकसभा से Congress MP Deepender Singh Hooda अनाज मंडी का दौरा करने पहुंचे। उन्होंने मंडी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही, उन्होंने किसानों, आढ़तियों और अधिकारियों से बातचीत की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दौरान उनके साथ झज्जर की विधायक गीता भुक्कल और बादली विधायक कुलदीप वत्स भी थे। दौरे में Congress MP Deepender Singh Hooda ने मंडी की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यहां के हालात बिल्कुल भी संतोषजनक नहीं हैं। हुड्डा ने आरोप लगाया कि मंडी में अव्यवस्थाओं का अंबार है।
Congress MP Deepender Singh Hooda ने बताया कि झज्जर अनाज मंडी में करीब 5 लाख क्विंटल गेहूं
सरकार द्वारा बनाए गए नियम किसानों और आढ़तियों को राहत देने के बजाय उन्हें परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए जिससे किसानों को सुविधा हो। लेकिन वर्तमान हालात इसके विपरीत हैं। Congress MP Deepender Singh Hooda ने बताया कि झज्जर अनाज मंडी में करीब 5 लाख क्विंटल गेहूं आ चुका है, जबकि उठान केवल 90 हजार क्विंटल के आसपास हुआ है। उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया में देरी और उठान में समस्याओं का सबसे बड़ा कारण पोर्टल की समस्या है।
उन्होंने आरोप लगाया कि खरीद के 10 दिनों में से 5 दिन पोर्टल बंद रहा। इससे किसानों और आढ़तियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि साल में केवल कुछ दिन ही खरीद होती है, इसलिए उस समय पोर्टल को सही तरीके से चलाना जरूरी है। बाकी समय, चाहे पोर्टल बंद रहे, लेकिन खरीद के समय इसकी सही से काम करने की जरूरत है।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर इस दौरान बारिश होती, तो किसानों और आढ़तियों को बड़ा नुकसान होना पड़ सकता था। दीपेंद्र हुड्डा ने नमी (मॉइस्चर) के मुद्दे पर भी सरकार की आलोचना की और कहा कि राजस्थान सरकार किसानों को नमी में छूट दे रही है, तो हरियाणा सरकार ऐसा क्यों नहीं कर सकती।










