Firing on CIA : हरिद्वार में CIA पर फायरिंग का CCTV वीडियो आया, SI की हालत खतरे से बाहर, आरोपी ने एक दिन पहले ही फेसबुक पर अपलोड किया था फोटो

On: May 17, 2026 3:04 PM
Firing on CIA : हरिद्वार में CIA पर फायरिंग का CCTV वीडियो आया, SI की हालत खतरे से बाहर, आरोपी ने एक दिन पहले ही फेसबुक पर अपलोड किया था फोटो

Firing on CIA : जींद में IT एक्ट और धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को पकड़ने गई टीम पर हरिद्वार में फायरिंग कर दी। इसमें SI सुरेंद्र को गोली लगी है। हालांकि सुरेंद्र की हालत अब खतरे से बाहर है। एसआई सुरेंद्र और आरोपी सुनील कपूर का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। सुरेंद्र उसे पकड़ने की कोशिश करता है लेकिन सुनील कपूर उस पर गोली चला देता है और वहां से भाग जाता है। सुरेंद्र को ऋशिकेश में एम्स में भर्ती किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जींद में तैनात रहे एक IPS ऑफिसर के खिलाफ ईमेल के माध्यम से दुष्प्रचार करने के मामले में अशरी गेट निवासी सुनील कपूर फरार चल रहा है। जींद पुलिस लगातार उसकी तलाश में थी। शनिवार को पुलिस को सुनील कपूर की हरिद्वार की लोकेशन मिली थी। इसलिए सीआईए की टीम वहां पहुंची थी।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात


शनिवार शाम को पांच बजे के करीब हरिद्वार बस अड्डे के आसपास ऋषिकेश की तरफ जाने वाले मुख्य रोड पर SI सुरेंद्र को सुनील कपूर जाते दिखा तो वह उसकी तरफ दौड़ा। सुनील कपूर को भी भनक लगी तो वह भी भागने लगा। तभी सुरेंद्र ने सुनील को पकड़ने की कोशिश की तो सुनील कपूर नीचे गिर गया और सुनील की टांग में उलझ कर सुरेंद्र भी नीचे गिर गया।

सुनील कपूर के हाथ में पिस्तौल थी, सुनील ने उठते ही सुरेंद्र की तरफ फायरिंग कर दी। इसमें सुरेंद्र को पेट, बाजू पर गोलियां लगी। सुरेंद्र उठ नहीं पाया और सुनील वहां से भाग गया। भागते समय सुनील ने आटो को रूकवाने की कोशिश की लेकिन आटो नहीं रोका इसके बाद पैदल ही भाग गया। पुलिस के बाकी साथी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सुरेंद्र को अस्पताल लेकर गए। वहां से ऋषिकेश एम्स में सुरेंद्र को घायल अवस्था में ले जाया गया।

सुनील पर एक साल पहले दर्ज हुए थे दो केस


सुनील कपूर के खिलाफ करीब एक साल पहले दो केस दर्ज हुए थे। ई-मेल से एक महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिला आयोग व अन्य अधिकारियों को शिकायत भेज कर तत्कालीन एसपी पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। साथ ही तब की महिला थाना प्रभारी पर भी एसपी का साथ देनी बात कही गई थी। इसमें कुछ महिला पुलिसकर्मियों के भी नाम लिखे गए थे।

यह मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि यह पत्र वाईफाई के इंटरनेट से सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। वाईफाई का सर्वर सुनील कपूर की दुकान का मिला। ऐसे में सुनील कपूर के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इस मामले की जांच एसआईटी द्वारा की जा रही है। हालांकि पिछले दिनों आईपीएस अधिकारी पर लगे आरोपों गलत पाए गए थे और उसे क्लीन चिट मिल गई थी। इसी मामले में पुलिस सुनील कपूर को तलाश कर रही थी।

एक दिन पहले ही फेसबुक पर अपडेट किया फोटो


सुनील कपूर पिछले करीब एक साल से अंडरग्राउंड चल रहा है। एक दिन पहले ही उसने एक फोटो अपने फेसबुक पर डाला है, जिसमें वह बहुत ही आलीशान जगह पर बैठा है। साथ में एक बोतल भी रखी है। इस पोस्ट पर कई सारे कमेंट आए हैं।

Spread the love

Follow Us:

Neeru Sheokand

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥