Gautam Adani की नेटवर्थ में 3.32 अरब डॉलर की बढ़ोतरी

On: April 23, 2026 2:50 PM
Gautam Adani की नेटवर्थ में 3.32 अरब डॉलर की बढ़ोतरी

Gautam Adani: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले बुधवार को भी शेयर बाजार में गिरावट आई थी। लेकिन अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी बनी रही। इसके चलते Gautam Adani की नेटवर्थ में 3.32 अरब डॉलर यानी लगभग 31,239 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार, उनकी नेटवर्थ 98.7 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। वे एशिया में पहले और दुनिया में 18वें स्थान पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 14.2 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है।

इस बीच, देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में बुधवार को 35.1 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई। वे 91.3 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ एशिया में दूसरे और दुनिया में 20वें स्थान पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 16.4 अरब डॉलर की गिरावट आई है। रिलायंस का शेयर इस साल 5 जनवरी को 1,611 रुपये पर पहुंचा था, लेकिन उसके बाद इसमें 15 फीसदी की गिरावट आई है। इस दौरान कंपनी के मार्केट कैप में 3.37 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

कौन कमा रहा है, कौन गंवा रहा है? Gautam Adani,Mukesh Ambani

Mukesh Ambani ने इस साल अब तक 16.4 अरब डॉलर गंवाए हैं। इस साल माइकल डेल की नेटवर्थ में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई है।फ्रांसीसी व्यवसायी बर्नार्ड आरनॉल्ट ने सबसे ज्यादा गंवाया है। दुनिया के टॉप 20 रईसों में से 7 की नेटवर्थ में गिरावट आई है।

कौन हैं टॉप

इस बीच, एलन मस्क 655 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे बड़े रईस बने हुए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 35.7 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज 289 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अमेज़ॉन के जेफ बेजोस 275 अरब डॉलर के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 21.2 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। सर्जेई ब्रिन 269 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ चौथे स्थान पर हैं।

Gautam Adani की नेटवर्थ में 3.32 अरब डॉलर की बढ़ोतरी
Gautam Adani की नेटवर्थ में 3.32 अरब डॉलर की बढ़ोतरी

ओरेकल के संस्थापक लैरी एलिसन 239 अरब डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर हैं। इस साल उन्होंने 8.5 अरब डॉलर की गिरावट का सामना किया है। फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग 239 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ छठे स्थान पर हैं। इस साल सबसे ज्यादा 40.3 अरब डॉलर की कमाई करने वाले माइकल डेल 180 अरब डॉलर के साथ सातवें स्थान पर हैं।

आरनॉल्ट की मुश्किलें

एनवीडिया के जेंसन हुआंग (167 अरब डॉलर) आठवें स्थान पर हैं। फ्रांसीसी व्यवसायी बर्नार्ड आरनॉल्ट 160 अरब डॉलर के साथ नौवें स्थान पर खिसक गए हैं। इस साल उन्होंने सबसे ज्यादा 47.7 अरब डॉलर की गिरावट का सामना किया है। जिम वॉल्टन 155 अरब डॉलर के साथ इस सूची में दसवें स्थान पर हैं। दुनिया के टॉप 10 रईसों में से 9 अमेरिका के हैं।


Follow Us: