Haryana Ka Mausam : हरियाणा में आज 8 जिलों में बारिश के आसार, 5 जिलों में यलो अलर्ट, फिर बदलेगा मौसम, देखें पूर्वानुमान

On: September 12, 2025 9:17 PM
Haryana Ka Mausam Haryana Weather Change Rain Alert

Join WhatsApp

Join Now

Haryana Ka Mausam : हरियाणा में आज 8 जिलों में बारिश के आसार हैं। पांच जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। 14 जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। आज और कल बारिश के बाद दो दिन मौसम साफ रहने और 16 सितंबर के बाद फिर से मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

IMD चंडीगढ़ (IMD Chandigarh) के अनुसार शनिवार को पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र में यलो अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में अधिकतर एरिया में मध्यम से तेज बारिश के आसार हैं। कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत और सोनीपत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी (Hisar Agriculture university) के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ का कहना है कि 16 सितंबर तक मानसून (Mansoon change) की सक्रियता कम है लेकिन इसके बाद फिर से सक्रियता बढ़ने की संभावना है। इससे उत्तरी हरियाणा में बारिश का आंकड़ा बढ़ेगा।

प्रदेश में अब तक सामान्य से 43 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। 12 सितंबर तक प्रदेश में 395.4 एमएम बारिश होनी चाहिए थी लेकिन 564.6 एमएम बरसात हो चुकी है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1080 एमएम हुई है जबकि सबसे कम सिरसा में 346 एमएम बारिश दर्ज की गई है। कुरुक्षेत्र में सामान्य से 100 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। फतेहाबाद में 141 प्रतिशत ज्यादा तथा महेंद्रगढ़ में 119 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है।

Harayana Ka Mausam : हरियाणा में अब तक हुई जिला वाइज बरसात

जिला --- बरसात
अंबाला --- 663.8 एमएम
भिवानी --- 370.4 एमएम
चरखी दादरी--- 539.7 एमएम
फरीदाबाद --- 558.1 एमएम
फतेहाबाद --- 572.9 एमएम
गुरुग्राम --- 618.7 एमएम
हिसार --- 516.6 एमएम
झज्जर --- 693.7 एमएम
जींद --- 387.8 एमएम
कैथल --- 405.3 एमएम
करनाल --- 467.4 एमएम
कुरुक्षेत्र --- 765.4 एमएम
महेंद्रगढ़ --- 818.0 एमएम
नूंह --- 714.9 एमएम
पलवल --- 522.9 एमएम
पंचकूला --- 755.8 एमएम
पानीपत --- 634.3 एमएम
रेवाड़ी --- 682.2 एमएम
रोहतक --- 626.6 एमएम
सिरसा --- 346.6 एमएम
सोनीपत --- 556.6 एमएम
यमुनानगर --- 1080.4 एमएम
कुल औसत --- 564.6 एमएम

Harayana Ka Mausam : आगे ये रहेगा मौसम का मिजाज

14 सितंबर : (Kal ka Mausam) अंबाला और यमुनानगर में ज्यादातर एरिया में हल्की से मध्यम बारिश होगी। पंचकूला, कुरुक्षेत्र और करनाल में आधे से ज्यादा क्षेत्र में बारिश की संभावना है। कैथल, पानीपत और सोनीपत में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके अलावा बाकी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

15 सितंबर : 15 सितंबर को हरियाणा में केवल पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला में ही बारिश के आसार हैं। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।

16 सितंबर : 16 सितंबर को भी पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहने के आसार हैं।


Follow Us: