Haryana Rain Alert : हरियाणा में आज 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, 3 अक्टूबर तक आधे हरियाणा में होगी बरसात, देखें मौसम पूर्वानुमान

On: May 18, 2026 10:50 PM
Haryana Rain Alert : हरियाणा में आज 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, 3 अक्टूबर तक आधे हरियाणा में होगी बरसात, देखें मौसम पूर्वानुमान

Haryana Rain Alert : हरियाणा में उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने के साथ ही मौसम बदलने लगा है। आज प्रदेश के छह जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में हल्की बारिश के आसार हैं तो वहीं बाकी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। दो अक्टूबर तक हरियाणा में छह से आठ जिलों में ही बारिश के आसार हैं लेकिन 3 अक्टूबर को हरियाणा के 12 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस बारिश के बाद हल्की ठंड महसूस की जा सकती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोमवार को हरियाणा के चार जिलों में बारिश का (Haryana Rain Alert) अलर्ट जारी किया गया था लेकिन करनाल में ही हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। कुछ जिलों में बादल जरूर छाए रहे। सोमवार को पलवल में सबसे ज्यादा 36.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया जबकि सबसे कम मेवात में 33.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रात के तापमान की बात की जाए तो नारनौल की रात सबसे ठंडी रही। नारनौल में 23 डिग्री तापमान दर्ज किया।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मौसम में परिवर्तन हुआ है, इसके चलते 3 अक्टूबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। बीच-बीच में दक्षिण हरियाणा के जिलों में हल्की बारिश (Haryana Rain Alert) भी हो सकती है। इस दौरान हवाओं में बदलाव तथा उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से दिन व रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

Haryana Rain Alert : आगे कैसा रहेगा मौसम

1 अक्टूबर: एक अक्टूबर को चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद में हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।

2 अक्टूबर : दो अक्टूबर को हरियाणा के 8 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इनमें चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद (Haryana Rain Alert) जिले शामिल हैं। इन जिलों में कुछेक एरिया में बरसात की संभावना है।

3 अक्टूबर : तीन अक्टूबर को हरियाणा के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। फरीदाबाद, पलवल, मेवात, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में ज्यादातर इलाकों में मध्यम बारिश (Haryana Rain Alert) के आसार हैं तो वहीं करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी और गुरुग्राम में हल्की बारिश की संभावना है।

Spread the love

Follow Us:

Neeru Sheokand

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥