Haryana weather change : हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, आज और कल 4 जिलों में बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान 

On: May 18, 2026 10:39 PM
Haryana weather change : हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, आज और कल 4 जिलों में बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान 

Haryana weather change : हरियाणा में एक बार फिर से मौसम में बदलाव होगा, जिसके चलते आज और कल चार जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं हवाएं भी अब उत्तर-पश्चिमी चलेंगी, जिससे रात का तापमान गिरने के साथ ठंडक का अहसास होगा। आज यानि 29 सितंबर को हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में हल्की बारिश की संभवाना है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रविवार को सबसे ज्यादा तापमान करनाल का 37.5 डिग्री दर्ज किया गया जबकि सबसे कम तापमान यमुनानगर के हथिनकुंड बैराज के आसपास 30.9 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं रात के तापमान की बात करें तो रात को सबसे ज्यादा तापमान फरीदाबाद में 27.8 डिग्री तो वहीं नारनौल में सबसे कम 23 डिग्री दर्ज किया गया है। आगामी दिनों में रात को तापमान और गिरेगा, जिससे ठंड (Temprature down) बढने की संभावना है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से हवाओं में बदलाव की संभावना है। इसके चलते हरियाणा में मौसम (Haryana weather) आमतौर पर 3 अक्टूबर तक परिवर्तनशील रहने तथा बीच-बीच में आंशिक बादल रहने की संभावना है।

Haryana weather update : एक से 3 अक्टूबर तक खुश्क रहेगा मौसम का मिजाज

इस दौरान अरब सागर से नमी वाली हवाएं आने से दक्षिण हरियाणा के रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों में आज और कल हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद एक अक्टूबर से तीन अक्टूबर तक राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बदलाव तथा उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से दिन व रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

बता दें कि एक जून से 22 सितंबर तक करीब 114 दिनों हरियाणा में मानसून सक्रिय रहा और इस दौरान प्रदेश में 568 एमएम बारिश हुई। इस पूरे सीजन में सामान्य से 38 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1116.5 एमएम दर्ज की गई है जबकि सबसे कम बारिश सिरसा में 346.6 एमएम दर्ज की गई है।

Haryana weather change : आगे कैसा रहेगा मौसम

30 सितंबर : 30 सितंबर को मेवात, पलवल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। इनके अलावा बाकी सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा।

1 अक्टूबर : एक अक्टूबर को (Kal ka Mausam) प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। सभी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

2 अक्टूबर : दो अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।


ये खबर भी पढ़ें : त्योहारी सीजन में राहत : हरियाणा से गुजरने वाली 28 ट्रेनों में 92 डिब्बे बढ़ाए, पंजाब-राजस्थान को भी फायदा, देखें सभी ट्रेनों की लिस्ट

Spread the love

Follow Us:

Neeru Sheokand

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥