Haryana weather Fog or Smog : हरियाणा में आज रात से मौसम में बदलाव होगा। रातें अब ठंडी होंगी पहाड़ों की तरफ से आने वाली उत्तर पश्चिम हवाओं के कारण रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरने की संभावना है। शनिवार को करनाल और पलवल में सबसे ज्यादा 37.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रात को महेंद्रगढ़ में सबसे कम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्का स्मॉग नजर आया है। जिन क्षेत्रों में ज्यादा बारिश हुई है, वहां ओस के साथ धुआं मिलने से स्मॉग की चादर सी नजर आने लगी है। अंबाला में सुबह के समय हल्की स्मॉग की (Haryana weather Fog or Smog) चादर सी दिखने लगी है।
हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि 28 सितंबर की रात से बंगाल की खाड़ी व राजस्थान के ऊपर एक एंटीसाइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना के चलते पारा गिर सकता है।
दिन के समय जो तापमान 32 से 35 डिग्री तक पहुंच रहा है, वह 30 से 32 डिग्री तक आ जाएगा तो वहीं रात के तापमान में भी गिरावट (Cold) देखने को मिलेगी। डॉ. एमएल खीचड़ ने बताया कि शनिवार को प्रदेश में सबसे ठंडी रात महेंद्रगढ़ जिले की रही, जहां रात को तापमान 22.4 डिग्री तक पहुंच रहा है वहीं नूंह में रात का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री के आसपास आ रहा है।

Haryana weather Fog or Smog : शनिवार को दिन में ये रहा तापमान
अम्बाला -37.4°
हिसार -37.4°
करनाल -37.8°
नारनौल -37.0°
रोहतक -35.6°
भिवानी -36°
सिरसा -36.0°
चरखी दादरी -35.8°
फरीदाबाद -36.2°
गुरुग्राम -35.0°
जींद -35.8°
कैथल- 34.7°
कुरुक्षेत्र -34.7°
मेवात – 34.9°
नूंह -36.2
पलवल -37.8
पंचकूला -35.2°
पानीपत -35.3°
सोनीपत -36.1°
यमुनानगर -31.3°
फतेहाबाद -36.0°
झज्जर -34.0°
रेवाड़ी -34.0°












