Haryana weather update : हरियाणा में आज 15 जिलों में बारिश का अलर्ट, देखें आगे का मौसम पूर्वानुमान

On: September 17, 2025 9:10 PM
Haryana Ka Mausam Haryana Weather Change Rain Alert

Haryana weather update : हरियाणा में आज और कल 15 जिलों में बारिश के आसार हैं। कल रात के बाद बारिश का दौर थम जाएगा और आगामी दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग द्वारा 20 और 21 को किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है, सभी जिलों में साफ मौसम और धूप निकलने का अनुमान है। इस मानसून सीजन में हरियाणा में सामान्य से 39 प्रतिशत ज्यादा बरसात हो चुकी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि 18 सितंबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल में ज्यादातर इलाकों में बारिश की संभावना है तो वहीं जींद, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में कुछ एरिया में हल्की बारिश की संभावना है।

Haryana weather : इस सीजन हो चुकी 21 से ज्यादा मौत, 70 से ज्यादा मकान ढह चुके

इससे पहले बुधवार को सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल में बारिश हुई जबकि बाकी जिलों में मौसम साफ ही रहा। बारिश से हरियाणा में अब तक 21 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें अधिकांश मौतें सितंबर महीने में हुई हैं। वहीं 70 से ज्यादा मकान ढहने या उनमें दरारें आने की सूचना है।

प्रदेश में 17 सितंबर तक औसतन 407 एमएम बारिश होनी चाहिए थी लेकिन अब तक 565.6 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 39 प्रतिशत ज्यादा है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1089.1 एमएम दर्ज की गई है जबकि सबसे कम बारिश सिरसा में 346.6 एमएम दर्ज की गई है। इस सीजन में अंबाला, करनाल और पंचकूला को छोड़कर बाकी सभी जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है।

Haryana weather update : आगे कैसा रहेगा मौसम

19 सितंबर : 19 सितंबर को हरियाणा में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल जिले के अधिकतर इलाकों में बारिश की संभावना है। कैथल, जींद, पानीपत और सोनीपत, रोहतक, झज्जर में कुछ एरिया में बूंदाबांदी हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।

20 सितंबर : 20 सितंबर को हरियाणा के किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है। सभी जिलों में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है।

21 सितंबर : हरियाणा के सभी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।


Follow Us: