Haryana Weather Update : हरियाणा में आज 18 जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है तो वहीं चार जिलों में बारिश के आसार नहीं हैं। पिछले 10 दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद आज राहत मिल सकती है। हालांकि कल यानि 9 सितंबर को मौसम फिर से करवट लेगा।
IMD चंडीगढ़ के अनुसार सोमवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, रोहतक में अधिकतर एरिया में बारिश हो सकती है तो वहीं कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुरुग्राम में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में बारिश की संभावना नहीं है।
इससे पहले रविवार को पानीपत, हिसार, फतेहाबाद और जींद में बारिश हुई। हरियाणा के कई जिलों में इस समय बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। सीएम नायब सैनी ने रविवार दोपहर बाद अंबाला, जींद, फतेहाबाद, हिसार जिलों में जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा किया और जल्द पानी निकासी करवाने के निर्देश दिए।
7 सितंबर तक हरियाणा में औसतन 377.9 एमएम बारिश होनी थी लेकिन अब तक 559.9 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 48 प्रतिशत ज्यादा है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1069 एमएम दर्ज की गई जबकि सबसे कम बारिश सिरसा जिले में 331.2 एमएम हुई है। प्रदेश में अंबाला व पंचकूला ही ऐसे जिले हैं, जहां सामान्य से कम बारिश हुई है। अंबाला में सात सितंबर तक 722 एमएम बारिश होनी चाहिए थी लेकिन 655.1 एमएम बारिश ही हुई है। वहीं पंचकूला में 767.9 एमएम बारिश होनी चाहिए थी लेकिन 734 एमएम बारिश हुई है।
Haryana Weather Update : हरियाणा में अब तक हुई जिला वाइज बरसात
जिला — बरसात
अंबाला — 655.1 एमएम
भिवानी — 367.0 एमएम
चरखी दादरी— 534.4 एमएम
फरीदाबाद — 558.1 एमएम
फतेहाबाद — 571.2 एमएम
गुरुग्राम — 618.2 एमएम
हिसार — 514.3 एमएम
झज्जर — 692.5 एमएम
जींद — 384.3 एमएम
कैथल — 403.6 एमएम
करनाल — 463.1 एमएम
कुरुक्षेत्र — 761.8 एमएम
महेंद्रगढ़ — 817.9 एमएम
नूंह — 705.4 एमएम
पलवल — 522.9 एमएम
पंचकूला — 734.9 एमएम
पानीपत — 624.7 एमएम
रेवाड़ी — 682.0 एमएम
रोहतक — 626.6 एमएम
सिरसा — 331.2 एमएम
सोनीपत — 552.0 एमएम
यमुनानगर — 1069.5 एमएम
कुल औसत — 559.9 एमएम
Haryana Weather Update : आगे कैसा रहेगा मौसम
9 सितंबर : अंबाला, यमुनानगर और करनाल में अधिकतर एरिया में बारिश के आसार हैं। पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत और सोनीपत में भी हल्की से मध्यम बारिश होगी। जींद, रोहतक, फरीदाबाद और पलवल में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, रेवाड़ी में बारिश की संभावना नहीं है।
10 सितंबर : पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जींद, सोनीपत और रोहतक में छिटपुट बूंदाबांदी का अनुमान है। इन जिलों के अलावा बाकी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
11 सितंबर : मौसम विभाग द्वारा 11 सितंबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है तो वहीं जींद, सोनीपत और रोहतक में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। बाकी सभी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।









