Haryana Weather Update : हरियाणा में आज और कल राहत, 8 से फिर बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में बाढ़ के हालात, देखें मौसम पूर्वानुमान

On: September 5, 2025 11:34 PM
Haryana Weather Update aaj ka mausam kal ka mausam rain alert

Haryana Weather Update : हरियाणा में इस मानसून सीजन सामान्य से 48 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है जिसने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रदेश के कई जिलों में तो बाढ़ के हालात बन गए हैं। वहीं कई जिलों में तेज बारिश से फसलों में जलभराव से नुकसान हुआ है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हालांकि आज आज तेज बारिश की संभावना नहीं जताई गई है जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। आज 6 सितंबर को हिसार और फरीदाबाद में मौसम साफ रहेगा जबकि बाकी जिलों में कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। हरियाणा में बारिश से बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इस बीच पहली बार सेना की मदद ली गई है। आज हिसार कैंट से आए 80 जवानों ने झज्जर के बहादुरगढ़ में मोर्चा संभाला। यहां जलभराव से हालात बिगड़े हुए हैं।

Haryana weather update today: Rain alert in 6 districts including Gurugram in Haryana, 3 rivers in spate, flood-like situation in two districts, see weather forecast for tomorrow and day after tomorrow
Haryana weather update today: Rain alert in 6 districts including Gurugram in Haryana, 3 rivers in spate, flood-like situation in two districts, see weather forecast for tomorrow and day after tomorrow

Haryana Weather Update : शुक्रवार को ये रहे हालात

फरीदाबाद में यमुना, सिरसा में घग्गर, कुरुक्षेत्र में मारकंडा और अंबाला में टांगरी नदी ओवरफ्लो रही। हथिनीकुंड बैराज पर 106 घंटे बाद जलस्तर डेंजर लेवल 1 लाख क्यूसेक से कम आने पर फ्लड गेट डाउन किए गए और थोड़ा-थोड़ा पानी यमुना नदी में छोड़ा गया है।
मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ (IMD) ने नूंह, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में मध्यम बारिश की संभावना जताई । शाम को हिसार और झज्जर में बारिश हुई।

Aaj ka Mausam : आज किसी जिले में अलर्ट नहीं

तेज बारिश व जलभराव के कारण परेशानियों का सामना कर रहे प्रदेश के लोगों के लिए शनिवार को कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग द्वारा शनिवार के लिए किसी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं हैं। आज के लिए मौसम विभाग द्वारा जो अलर्ट जारी किया गया है। उसके अनुसार सिरसा और फतेहाबाद में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा जबकि बाकी जिलों में कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

Haryana Weather Update: Heavy rain in Haryana today and tomorrow, high alert for floods, holidays of officials cancelled, see weather forecast
Haryana Weather Update: Heavy rain in Haryana today and tomorrow, high alert for floods, holidays of officials cancelled, see weather forecast

Kal ka Mausam : 7 सितंबर को बारिश का अलर्ट नहीं

हरियाणा में 7 सितंबर को किसी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है। प्रदेश के सभी जिलों में बादल छाए रहने और कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

8 को 3 जिलों में यलो अलर्ट
8 सितंबर को हरियाणा के कुछ जिलो में फिर से बारिश देखने को मिलेगी। इस दिन अंबाला, यमुनानगर, करनाल में बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के अनुसार इस दिन सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़,रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। जबकि फरीदाबाद, पलवल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत,जींद, कैथल, कुरूक्षेत्र, पंचकुला में कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अंबाला, यमुनानगर, करनाल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसी प्रकार का मौसम 9 सितंबर को भी बना रहेगा।

Haryana Weather Update Today Weather Tomorrow Weather Rain Alert
Haryana Weather Update Today Weather Tomorrow Weather Rain Alert

48 प्रतिशत अधिक हुई है बारिश
IMD के मुताबिक हरियाणा में अब तक सामान्य से 48 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 5 सितंबर तक औसतन 370.3 एमएम बारिश होनी चाहिए थी,लेकिन प्रदेश में 546.6 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। इस सीजन सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1059.2 एमएम और महेंद्रगढ़ में 784.9 एमएम बारिश दर्ज की गई है,जबकि सबसे कम बारिश सिरसा में 309.3 और भिवानी में 347.9 एमएम बारिश दर्ज हुई है।

Haryana Weather Update : हरियाणा में अब तक हुई जिला वाइज बरसात
  • जिला — बरसात
  • अंबाला — 635.0 एमएम
  • भिवानी — 347.1 एमएम
  • चरखी दादरी— 531.8 एमएम
  • फरीदाबाद — 554.6 एमएम
  • फतेहाबाद — 564.4 एमएम
  • गुरुग्राम — 607.2 एमएम
  • हिसार — 493.2 एमएम
  • झज्जर — 697.5 एमएम
  • जींद — 379.1 एमएम
  • कैथल — 389.8 एमएम
  • करनाल — 455.9 एमएम
  • कुरुक्षेत्र — 744.7 एमएम
  • महेंद्रगढ़ — 789.9 एमएम
  • नूंह — 687.2 एमएम
  • पलवल — 507.8 एमएम
  • पंचकूला — 711.1 एमएम
  • पानीपत — 620.6 एमएम
  • रेवाड़ी — 655.9 एमएम
  • रोहतक — 622.0 एमएम
  • सिरसा — 309.3 एमएम
  • सोनीपत — 542.8 एमएम
  • यमुनानगर— 1059.2 एमएम

ये खबर भी पढ़ें


Follow Us: