Haryana Weather Update : हरियाणा में आज 3 जिलों में बूंदाबांदी, कल 13 जिलों में बारिश, देखें आगे का मौसम पूर्वानुमान

On: September 14, 2025 9:46 PM
Haryana weather update aaj ka mausam kal ka mausam

Join WhatsApp

Join Now

Haryana Weather Update : हरियाणा में आज यानि सोमवार को तीन जिलों में पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला में बूंदाबांदी होगी। बाकी सभी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालाकि बारिश का दौर रूकने के बाद दिन के समय फिर से गर्मी और उमस बढ़ने लगी है। दिन का तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने लगा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रविवार को नूंह जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां 36.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया तो वहीं सबसे कम तापमान पंचकूला में 32.1 डिग्री रहा। प्रदेश में अब तक सामान्य से 41 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। 14 सितंबर तक प्रदेश में 401.1 एमएम बारिश होनी चाहिए थी लेकिन 564.8 एमएम बरसात हो चुकी है।

सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1081.5 एमएम हुई है जबकि सबसे कम सिरसा में 346.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है। हरियाणा में हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, यमुनानगर, अंबाला समेत कई जिलों में फसलों में पानी भरा हुआ है, जिसकी निकासी नहीं हो पाने के कारण फसलें खराब होने की कगार पर पहुंच चुकी हैं।

Haryana Weather Update : आगे ये रहेगा मौसम का मिजाज

16 सितंबर : पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल में अधिकतर एरिया में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में कुछ एरिया में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में मौसम साफ रहेगा।

17 सितंबर : 17 सितंबर को हरियाणा में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल जिले के अधिकतर इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। कैथल, जींद, पानीपत और सोनीपत में कुछ एरिया में बूंदाबांदी हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।

18 सितंबर : पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल जिले के अधिकतर इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। कैथल, जींद, पानीपत और सोनीपत में कुछ एरिया में बूंदाबांदी हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें


Follow Us: