Haryana weather update : हरियाणा में आज 6 जिलों में बारिश, आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, देखें पूर्वानुमान

On: September 18, 2025 9:00 PM
Haryana Ka Mausam Haryana Weather Change Rain Alert

Join WhatsApp

Join Now

Haryana weather update : हरियाणा में आज छह जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। इसके अलावा बाकी सभी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। IMD चंडीगढ़ के अनुसार आगामी 3 दिनों तक हरियाणा में बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं। वहीं कल से मानसून की भी वापसी हो जाएगी। इस मानसून सीजन प्रदेश में सामान्य से 39 प्रतिशत ज्यादा बरसात हो चुकी है। हालांकि बारिश का दौर थमने के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। वीरवार को अधिकतम तापमान हिसार में 36.9 डिग्री तक पहुंच गया तो वहीं न्यूनतम तापमान पंचकूला में 31.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार शुक्रवार को हरियाणा के पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत में कुछ एरिया में हल्की बारिश की संभावना है। बाकी सभी जिलों में मौसम साफ (Haryana weather update) रहने का अनुमान है।
इससे पहले वीरवार को 3 जिलों में बारिश हुई।

झज्जर और कुरुक्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। यमुनानगर के कुछ हिस्सों में सुबह हल्की बारिश हुई। वहीं हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण शाहाबाद में मारकंडा नदी का वाटर लेवल बढ़ गया है। बुधवार शाम 6 बजे तक मारकंडा में 1,126 क्यूसेक पानी था। जो वीरवार शाम को 3,500 क्यूसेक पर पहुंच गया है।

प्रदेश में 18 सितंबर तक औसतन 408.2 एमएम बारिश होनी चाहिए थी लेकिन अब तक 567.9 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 39 प्रतिशत ज्यादा है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1115.7 एमएम दर्ज की गई है जबकि सबसे कम बारिश सिरसा में 346.6 एमएम दर्ज की गई है।

  • हरियाणा में अब तक हुई जिला वाइज बरसात
  • जिला — बरसात
  • अंबाला — 673.8 एमएम
  • भिवानी — 370.4 एमएम
  • चरखी दादरी— 539.7 एमएम
  • फरीदाबाद — 573.1 एमएम
  • फतेहाबाद — 572.9 एमएम
  • गुरुग्राम — 619.0 एमएम
  • हिसार — 516.6 एमएम
  • झज्जर — 693.7 एमएम
  • जींद — 388.4 एमएम
  • कैथल — 405.3 एमएम
  • करनाल — 467.4 एमएम
  • कुरुक्षेत्र — 765.4 एमएम
  • महेंद्रगढ़ — 818.0 एमएम
  • नूंह — 714.9 एमएम
  • पलवल — 526.9 एमएम
  • पंचकूला — 784.3 एमएम
  • पानीपत — 634.3 एमएम
  • रेवाड़ी — 682.2 एमएम
  • रोहतक — 626.6 एमएम
  • सिरसा — 346.6 एमएम
  • सोनीपत — 557.3 एमएम
  • यमुनानगर — 1115.7 एमएम
  • कुल औसत — 564.9 एमएम

Haryana weather update : आगे कैसा रहेगा मौसम

  • 20 सितंबर : हरियाणा के किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। सभी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है
  • 21 सितंबर : हरियाणा के सभी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
    22 सितंबर : हरियाणा के सभी जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है।


Follow Us:

और पढ़ें

Jind hydrogen plant work completed hydrogen train update

Jind hydrogen plant : जींद में हाइड्रोजन प्लांट का काम पूरा, NOC बाकी, देखें कब से शुरू होगी हाइड्रोजन ट्रेन

Gyan Ganga centers will be opened in all the districts in Haryana

Gyan Ganga centers : हरियाणा के सभी जिलों में खुलेंगे ज्ञान गंगा केंद्र, ज्यादा से ज्यादा बच्चों को जोड़ा जाएगा

Mahendra Singh Tikait jind bku ramraji dhull

Mahendra Singh Tikait : महेंद्र सिंह टिकैत ने भाकियू को कभी कमजोर नहीं होने दिया : रामराजी ढुल पोंकरी खेड़ी

Rain alert Haryana weather update mausam imd alert

Rain Alert Haryana : हरियाणा में आज और कल जींद समेत 11 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 8 से रात की ठंड बढ़ेगी, देखें मौसम का पूर्वानुमान

Railway New Timetable Narwana Kurukshetra train new time list

नरवाना-कैथल-कुरुक्षेत्र रेल मार्ग पर ट्रेनों की टाइटेबल में बदलाव, देखें नई समयसारिणी, Railway New Timetable Narwana Kuruksherta

MHARI SADAK Application Usage Complaint Photo Solution Download Application

MHARI SADAK : एक क्लिक पर दर्ज होगी टूटी सड़कों की शिकायत और होगा समाधान, डाउनलोड करें म्हारी सड़क एप्लिकेशन, कैसे करें शिकायत, देखें पूरी डिटेल

Leave a Comment