Haryana weather update : हरियाणा में कल से बदलेगा हवाओं का रूख, उत्तर-पश्चिमी हवाओं से गिरेगा पारा, रात का तापमान 22 डिग्री तक आया

On: May 18, 2026 10:15 PM
Haryana weather update : हरियाणा में कल से बदलेगा हवाओं का रूख, उत्तर-पश्चिमी हवाओं से गिरेगा पारा, रात का तापमान 22 डिग्री तक आया

Haryana weather update :  हरियाणा में मानसून का दौर खत्म होने के बाद अब कल से यानि 28 सितंबर की रात से हवाओं का रूख बदलेगा। फिलहाल पश्चिमी हवाएं चल रही हैं लेकिन कल के बाद उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलेंगी। पहाड़ों की तरफ से आने वाली इन हवाओं के कारण पारा गिरेगा और गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलेगी। वहीं प्रदेश में अब रात का तापमान 22 डिग्री तक पहुंचने लगा है। रात को ठंड महसूस की जाने लगी हैं। शुक्रवार को सबसे कम रात का तापमान सोनीपत में 22.6 डिग्री दर्ज किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि 28 सितंबर की रात से बंगाल की खाड़ी व राजस्थान के ऊपर एक एंटीसाइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना के चलते पारा गिर सकता है। दिन के समय जो तापमान 32 से 35 डिग्री तक पहुंच रहा है, वह 30 से 32 डिग्री तक आ जाएगा तो वहीं रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

Haryana weather update : हरियाणा में सामान्य से 38 प्रतिशत ज्यादा हुई है बारिश

डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि इस बार सामान्य से 38 प्रतिशत ज्यादा बारिश हरियाणा में दर्ज की गई है। एक जून से 24 सितंबर तक प्रदेश में औसतन 413.7 एमएम बारिश होनी चाहिए थी लेकिन अब तक 568.4 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 38 प्रतिशत ज्यादा है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1116.9 एमएम दर्ज की गई है जबकि सबसे कम बारिश सिरसा में 346.6 एमएम दर्ज की गई है।

शुक्रवार को दिन में सबसे ज्यादा तापमान (Haryana weather update ) पलवल में 37.4 डिग्री दर्ज किया गया जबकि सबसे कम तापमान पानीपत में उझा क्षेत्र में तापमान 32.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रात के तापमान की बात करें तो फिलहाल प्रदेश में सबसे ठंडी रात सोनीपत जिले की हैं, जहां रात को तापमान 22.6 डिग्री तक पहुंच रहा है वहीं अंबाला में रात का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री के आसपास आ रहा है।

Haryana weather update : शुक्रवार को दिन में ये रहा तापमान

अम्बाला -35.8°
हिसार -36.7°
करनाल -35.0°
रोहतक -34.5°
भिवानी -36°
सिरसा -36.0°
चरखी दादरी -36.4°
फरीदाबाद -35.2°
गुरुग्राम -34.0°

जींद -35.6°
कैथल- 33.4°
कुरुक्षेत्र -34.2°
महेंद्रगढ़ -37.1°
पलवल – 37.4°
पंचकूला -33.8°
पानीपत -32.9°
सोनीपत -33.9°
यमुनानगर -34.0°
फतेहाबाद -37.0°
झज्जर -34.0°
रेवाड़ी -35.0°

Spread the love

Follow Us:

Neeru Sheokand

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥