Jind Jat Charitable Society Executive : अर्बन एस्टेट स्थित जाट धर्मशाला का संचालन करने वाली जाट धर्मार्थ सभा की कार्यकारिणी के लिए सर्वसम्मति के प्रयास असफल रहे हैं। अब 18 सितंबर को मतदान होगा। हालांकि चुनाव के लिए दो पैनल बने थे, लेकिन फूल कुमार पैनल से कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आवेदन करने वाले संजीव कुमार ने नाम वापस ले लिया है। इससे फूल कुमार गुट को पैनल रद हो गया है। अब सिर्फ ईश्वर सिंह उझानिया का गुट ही पैनल के रूप में बचा है। इसके अलावा एक नामांकन सिर्फ प्रधान पद के लिए आया है। ऐसे में 42 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। 105 कालेजियम सदस्य 42 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दरअसल दस अगस्त को कालेजियम सदस्यों का चुनाव हुआ था। इसके बाद 105 कालेजियम सदस्य चुनने के बाद कार्यकारिणी के चुनाव के लिए प्रयास चलते रहे। पिछले सप्ताह सात सितंबर को इसके लिए सभी कालेजियम सदस्यों ने बैठक भी की, लेकिन सर्वसम्मति को लेकर सहमति नहीं बन पाई।
चुनाव के लिए दो ही गुट सक्रिय रहे। इसमें एक गुट वरिष्ठ सदस्य व एडहाक कमेटी के सदस्य रहे ईश्वर सिंह उझानिया का व दूसरा फूल कुमार का था। 12 सितंबर को नामांकन की अंतिम तारीख होने के साथ ही दोनों गुटों से कार्यकारिणी के पांच-पांच व कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 16-16 सदस्यों ने नामांकन किया। इसके बाद दोनों पैनल के बीच मुकाबला मना जा रहा था, लेकिन शनिवार को नाम वापसी की अंतिम तारीख होने पर फूल कुमार गुट से कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आवेदन करने वाले संजीव कुमार ने नाम वापस ले लिया।

अब ईश्वर सिंह उझानिया पैलन में प्रधान के साथ उप प्रधान, महासचिव, सचिव व कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में 16 उम्मीदवार हैं। दूसरी ओर फूल कुमार गुट में पांचों पदाधिकारियों के नामांकन तो आए, लेकिन कार्यकारिणी सदस्य के रूप में एक उम्मीदवार कम रह गया। इससे यह पैनल पूरा नहीं हुआ। यह सभी लोग अलग-अलग उम्मीदवार माने जाएंगे। सभी को चुनाव चिह्न भी अलग -अलग मिल सकते हैं। जबकि पैनल के सभी उम्मीदवारों को एक ही चुनाव चिह्न मिलेगा।
रोचक होगा मुकाबला
बेशक जाट धर्मार्थ सभा के चुनाव में भाग ले रहे लोग राजनीतिक दलों से जुड़े हुए हैं, लेकिन यह चुनाव पूरी तरह से राजनीति से दूर है। यही कारण है कि राजनीतिक मंच पर एक दूसरे के विरोधी रहने वाले भी एक ही पैनल में साथ खड़े हुए हैं। वहीं राजनीतिक एकता वाले लोग एक दूसरे के विरोध में चुनाव लड़ रहे हैं।
वर्जन …
42 उम्मीदवार मैदान में
नामांकन वापसी होने पर फूल कुमार गुट से कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आवेदन करने वाले व्यक्ति ने नामांकन वापस ले लिया है। इससे यह पैनल पूरा नहीं हो पाया है। दूसरे पैनल में 21 सदस्यों ने नामांकन किया है। फूल कुमार गुट में 20 लोगों ने नामांकन किया है। एक व्यक्ति ने बिना पैनल प्रधान पद के लिए नामांकन किया है। अब 42 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। 105 कालेजियम सदस्य इन सभी पदों के लिए उम्मीदवारों का चुनाव करेंगे।
रोहित ढांडा, निर्वाचन अधिकारी।











