Jind Sunil Kapoor Suside case : सुनील कपूर सुसाइड मामले में जींद एसपी का खुलासा, पुलिस से बचने को बदला था हुलिया, समझाया पर नहीं माना

On: May 17, 2026 4:28 PM
Jind Sunil Kapoor Suside case : सुनील कपूर सुसाइड मामले में जींद एसपी का खुलासा, पुलिस से बचने को बदला था हुलिया, समझाया पर नहीं माना

Jind Sunil Kapoor Suside case : जींद एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि आत्महत्या करने से पहले पुलिस ने सुनील कपूर को सरेंडर करने के लिए कहा था लेकिन सुनील कपूर ने पुलिस की बात को अनसुना किया। बाकायदा सुनील कपूर ने पुलिस से बचने के लिए अपना हूलिया बदल दाढ़ी व मूछ को बढा लिया था। मृतक सुनील कपूर पर जींद पुलिस के अंदर दो मामले दर्ज थे। जिनमें मुकद्दमा नंबर 370 और 484 आईटी एक्ट। दोनों ही मामलों पर पुलिस के द्वारा कारवाई की जा रही थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जींद एसपी कुलदीप सिंह मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एसपी ने बताया कि सुनील कपूर पिछले कुछ महीनो से अंडरग्राउंड था। सूचना मिली थी कि सुनील कपूर हरिद्वार में है। लोकेशन के आधार पर जींद पुलिस की टीमें हरिद्वार के अंदर अलग-अलग जगहों पर सर्च अभियान चलाए हुए थी।

हरिद्वार के बस स्टेंड के पास सुनील कपूर को पकडऩे की कोशिश की गई लेकिन सुनील कपूर ने एसआई सुरेंद्र के ऊपर फायर कर दिया। जिसमें सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको उपचार के लिए एम्स में भर्ती करवाया गया। इस दौरान सुनील कपूर भागने में कामयाब रहा।

एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि दोबारा फिर हमें सूचना मिली कि सुनील कपूर देहरादून में अपने किसी करीबी के पास है। उसके बाद जींद पुलिस और हरिद्वार पुलिस ने देहरादून के लक्ष्मण चौक पर आसपास के एरिये में सर्च अभियान चलाया। जिस मकान में सुनील था वहां सुनील कपूर को भी सुसाइड न करने की बात कही गई थी।

देहरादून पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा

सुनील कपूर के शव का सोमवार को पोस्टर्माटम करा परिजनों को सौंप दिया था। मंगलवार को स्वर्ग आश्रम में उसका दाह संस्कार हुआ। मृतक के भाई संजय ने कुछ पुलिस अधिकारियों व कर्मियों पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

यह है मामला

गौरतलब है कि बाजरान मौहल्ला निवासी सुनील कपूर (35) की जिला पुलिस को पिछले दस माह से तलाश थी। गत 13 सितंबर शाम को सीआईए स्टाफ जीद ने सुनील कपूर को हरिद्वार बस अड्डे के सामने काबू करने की कोशिश की। जिस पर सुनील कपूर ने अपने पास मौजूद असलहा से फायर कर दिया।

गोली लगने से सब इंसपेक्टर सुरेंद्र घायल हो गया। जिस पर हरिद्वार पुलिस ले सुनील कपूर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 14 सितंबर को उतराखंड तथा हरियाणा एसटीएफ ने धर पकड़ के लिए ज्वायंट आपरेशन चलाया। देहरादून में संयुक्त पुलिस बल ने सुनील कपूर को घेर लिया। जिस पर सुनील कपूर ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी।

सूचना मिलने पर मृतक के परिजन देहरादून नागरिक अस्पताल पहुंचे थे। जहां सोमवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के अधिवक्ता भाई संजय कपूर ने आरोप लगाया कि कुछ पुलिस अधिकारियों के कारण उसके भाई की जान गई है। जिस मामले मे उसके भाई को फंसाया जा रहा था। उसमें उसके भाई के खिलाफ कोई सबूत नही था।

Spread the love

Follow Us:

Neeru Sheokand

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥