Jind Traffic Police : गलत लेन, प्रेशर हार्न, बुलेट पटाखा और नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई, 876 लोगों के चालान काटे

On: May 17, 2026 4:15 PM
Jind Traffic Police : गलत लेन, प्रेशर हार्न, बुलेट पटाखा और नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई, 876 लोगों के चालान काटे

Jind Traffic Police : जींद जिले में पुलिस ने गलत लेन, प्रेशर हार्न, बुलेट पटाखा और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए कार्रवाई की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
यातायात पुलिस प्रभारी निरीक्षक शमशेर सिंह ने बताया कि पांच से 14 सितंबर तक चलते विशेष अभियान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि गलत लेन में वाहन चलाना, प्रेशर हार्न बजाना, बुलेट पटाखा निकालना और नशे की हालत में गाड़ी चलाना न केवल चालक की बल्कि सड़क पर मौजूद हर व्यक्ति की जान को खतरे में डालता है।

विशेषकर रात्रि के समय नशे में धुत वाहन चालकों से हादसों की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क पर अनुशासन कायम करना, लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क हादसों को रोकना है। भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान हुई कार्रवाई:
गलत लेन ड्राइविंग : 876 चालान

प्रेशर हार्न : 11 चालान
बुलेट पटाखा : 10 चालान

शराब पीकर वाहन चलाने वाले : 101 चालान
कुल 54 वाहन इंपाउंड

Spread the love

Follow Us:

Neeru Sheokand

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥