Kapil’s dead body reach Jind : जींद के बराह कलां गांव निवाासी 26 वर्षीय युवक कपिल की अमेरिका में छह सितंबर को अमेरिकी द्वारा गोली मार कर हत्या के 9 दिन बाद कपिल का पार्थिव शरीर आज उसके गांव बराह कलां में पहुंचा। गांव में कपिल के शव का अंतिम संस्कार किया गया। काफी लोग कपिल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गौरतलब है कि जींद के बराह कलां का कपिल साल 2022 में अमेरिका गया था। डंकी रूट के जरिए मेक्सिको की दीवार फांदकर अमेरिका में कूदा और वहां गिरफ्तारी हुई और वहां पर केस चलाकर रहने लगा था। वर्तमान में वह अमेरिका के कैलिफोर्निया के एलए शहर में फ्लिपकार्ट के स्टोर पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था।

6 सितंबर को कपिल स्टोर पर अपनी ड्यूटी पर तैनात था। तभी अमेरिकी मूल का व्यक्ति उसके स्टोर के पास आया। अमेरिकी व्यक्ति सड़क पर ही पेशाब करने लगा, तो कपिल ने उसे ऐसा करने से मना कर दिया। इसे लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। तभी अमेरिकी ने कपिल पर पिस्टल निकालकर कई गोलियां दाग दी। इसमें कपिल की मौके पर मौत हो गई।
इसके बाद हमलावर वहां से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल भी ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कपिल अपने परिवार का इकलौता बेटा था। अमेरिका में कपिल की मौत के बाद उसके शव को इंडिया लाने की प्रोसेसिंग शुरू की गई।
यारी इंटरनेशनल संस्था के माध्यम से अमेरिका में उसकी कागजी कार्रवाई को पूरा करवाने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया और करीब 9 दिन के बाद उसका शव सोमवार को गांव में पहुंचा। हिंदू रीति रिवाज के अनुसार कपिल के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
कपिल की मां और पिता के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। पूरा गांव उसके अंतिम संस्कार में पहुंचा था। बराह कलां गांव के सरपंच सुरेश कुमार ने बताया कि सरकार की तरफ से उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला है।











