Kapurthala Crime News: युवक के चेहरे पर लगी गोली, CCTV में कैद हमलावर

On: August 17, 2026 3:11 PM
Kapurthala Crime News: युवक के चेहरे पर लगी गोली, CCTV में कैद हमलावर

Kapurthala Crime News: सुल्तानपुर लोधी के गांव सरदुल्लापुर में सोमवार को फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए। इस घटना में गांव का 25 वर्षीय युवक सुखदीप सिंह पुत्र जस्सा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान एक गोली सुखदीप के चेहरे के बाईं ओर लगी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि हमलावर काले रंग की Scorpio में आए थे। घटना से जुड़ा एक आरोपी गांव में लगे CCTV कैमरे में भी दिखाई दिया है।

फायरिंग के बाद परिजन घायल युवक को तुरंत सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया। परिवार के मुताबिक युवक की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।

भाई ने बताया, पहले भी हो चुका है हमला

घायल युवक के भाई ने बताया कि उसके छोटे भाई को पहले भी निशाना बनाने की कोशिश की जा चुकी है। अब एक बार फिर उस पर फायरिंग की गई है, जिससे परिवार काफी डरा हुआ है।

परिवार का कहना है कि हमलावर काले रंग की गाड़ी में आए थे। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने और मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

भाई ने कहा कि घटना के बाद परिवार के लोग चिंता में हैं और चाहते हैं कि पुलिस मामले की पूरी जांच कर हमले के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों का पता लगाए।

👉 यह खबर भी जरूर पढ़ें Firozpur News: पुलिस पर फायरिंग के बाद एनकाउंटर, हत्या केस का आरोपी घायल

फायरिंग के बाद गांव में डर का माहौल( Kapurthala Crime News )

घटना के बाद गांव में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। गांव निवासी कर्मा ने कहा कि इस तरह खुले तौर पर फायरिंग की घटना होने से लोगों में डर पैदा हुआ है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की, ताकि गांव के लोगों में सुरक्षा का भरोसा बना रहे और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

पुलिस कर रही मामले की जांच

थाना कबीरपुर के थाना प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिल गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस CCTV फुटेज के साथ-साथ काली Scorpio और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। घायल युवक का बयान भी उसकी हालत में सुधार होने के बाद लिया जाएगा।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग के पीछे क्या वजह थी और घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

👉 पढ़ें एक और महत्वपूर्ण खबर ASI Vijay Kumar Case: 1 चौंकाने वाला खुलासा

Spread the love

Follow Us:

Neeru Sheokand

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥