Mausam Report : मौसम रिपोर्ट : हरियाणा से आज मानसून की विदाई, 112 दिनों में 568.7 एमएम बारिश हुई, देखें आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

On: September 19, 2025 8:43 PM
Weather Report Haryana Weather Update Today Weather Rainfall

Join WhatsApp

Join Now

Mausam Report : हरियाणा में आज मानसून की विदाई हो रही है। करीब 112 दिनों में हरियाणा मे मानसून सक्रिय रहा और इस दौरान प्रदेश में 568 एमएम बारिश हुई। इस पूरे सीजन में 19 सितंबर तक सामान्य से 39 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। IMD चंडीगढ़ के अनुसार शनिवार को प्रदेश में कहीं भी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। सभी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मानसून की वापसी के साथ ही गर्मी ने भी दोबारा से दस्तक दे दी है। दिन का तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने लगा है। शुक्रवार को हरियाणा में सबसे गर्म जिला हिसार रहा, जिसका तापमान 37.1 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा पलवल का तापमान भी 37 डिग्री रहा। सबसे कम तापमान यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज क्षेत्र में 28 डिग्री तक रहा। दिन और रात के तापमान में अंतर आने के बाद वायरल इंन्फेक्शन, खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है।

Mausam Report : 20 से 22 सितंबर तक साफ रहेगा मौसम

हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 20, 21 और 22 सितंबर को हरियाणा में किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं दिया गया है। सभी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। इससे पहले शुक्रवार को पंचकूला में तेज बारिश हुई तो वहीं कैथल में काली घटाएं छाई रही।

प्रदेश में 19 सितंबर तक औसतन 409.7 एमएम बारिश होनी चाहिए थी लेकिन अब तक 568.3 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 39 प्रतिशत ज्यादा है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1116.5 एमएम दर्ज की गई है जबकि सबसे कम बारिश सिरसा में 346.6 एमएम दर्ज की गई है।

  • हरियाणा में अब तक हुई जिला वाइज बरसात (Haryana weather update)
  • जिला — बरसात
  • अंबाला — 674.4 एमएम
  • भिवानी — 370.4 एमएम
  • चरखी दादरी— 539.7 एमएम
  • फरीदाबाद — 573.1 एमएम
  • फतेहाबाद — 572.9 एमएम
  • गुरुग्राम — 623.4 एमएम
  • हिसार — 516.6 एमएम
  • झज्जर — 693.7 एमएम
  • जींद — 388.4 एमएम
  • कैथल — 405.3 एमएम
  • करनाल — 467.4 एमएम
  • कुरुक्षेत्र — 768.2 एमएम
  • महेंद्रगढ़ — 820.1 एमएम
  • नूंह — 716.3 एमएम
  • पलवल — 526.9 एमएम
  • पंचकूला — 784.3 एमएम
  • पानीपत — 634.3 एमएम
  • रेवाड़ी — 683.3 एमएम
  • रोहतक — 626.6 एमएम
  • सिरसा — 346.6 एमएम
  • सोनीपत — 557.3 एमएम
  • यमुनानगर — 1116.5 एमएम
  • कुल औसत — 568.3 एमएम


Follow Us: