राहुल गांधी ने दिल्ली के टोडरमल पार्क में ऑटो चालकों से मुलाकात की है। उन्होंने उनकी समस्याएं को सुना और फिर बच्चों के साथ सेल्फी लेकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Auto Drivers Meeting: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नई दिल्ली के टोडरमल पार्क, बंगाली मार्केट क्षेत्र में ऑटो रिक्शा चालकों से मिलकर उनकी दिनचर्या और परेशानियों को बहुत अच्छे से जानने की कोशिश की है। उन्होंने ऑटो चालकों के साथ मिलकर खुलकर बातचीत की है और उनके काम, आय, बढ़ती लागत, और यातायात से जुड़ी सभी समस्याओं पर बात की है।
यह भी पढ़ें: क्या है Delhi Metro का नया 5बी प्रोजेक्ट? Delhi Metro:दिल्ली में लगातार जनसख्या और ट्रैफिक लगातार बढ़ता जा रहा है,इस समस्या को देखते हुए दिल्ली सरकार ने मेट्रो नेटवर्क को बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसी समस्या को देखते हुए मेट्रो के फेज 5बी प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी गयी है
राहुल गांधी ऑटो चालक की वर्दी में दिखे Auto Drivers Meeting
इस दौरान राहुल गांधी ऑटो चालक की वर्दी भी पहने हुए दिखाई दिए थे, जिससे कार्यक्रम का माहौल बहुत सहज हो गया। आसपास मौजूद बच्चों ने उनके साथ उत्साह से सेल्फी भी ली और बातें कीं। राहुल गांधी ने बच्चों का हालचाल भी पूछा और उनकी पढ़ाई तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछताछ की।
ऐसे संवाद कार्यक्रमों का मकसद आम लोगों की वास्तविक परेशानियों को समझना और उन्हें बड़े मंच पर उठाना है। ऑटो चालकों ने भी अपनी मांगें और सुझाव राहुल गांधी के सामने रखे। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मुलाकात आम जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक बहुत अच्छी पहल है।













