Railway : उदयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन की टाइमटेबल जारी, जींद, कैथल, रोहतक, रेवाड़ी समेत 7 जिलों के यात्रियों को फायदा

On: September 25, 2025 10:46 AM
Railway Udaipur-Chandigarh Express train timetable released full detail

Join WhatsApp

Join Now

Railway Udaipur-Chandigarh Express Train : हरियाणा के जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, रोहतक, रेवाड़ी समेत सात जिलों के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की टाइम टेबल जारी हो गई है। यह ट्रेन 27 सितंबर को उदयपुर सिटी से शुरू होगी, जो 28 सितंबर को चंडीगढ़ से वापस उदयपुर सिटी के लिए चलेगी। ट्रेन उदयपुर सिटी से शाम 04:05 बजे चलकर चंडीगढ़ अगले दिन सुबह 09:50 पर चंडीगढ़ पहुंचेंगी। जबकि चंडीगढ़ से 11.20 से चलकर उदयपुर सिटी में अगले दिन सुबह 05:20 पर पहुंचेंगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कैथल व जींद जिले को राजस्थान से जोड़ने वाली यह दूसरी ट्रेन होगी। चंडीगढ़ जाने के लिए कैथल में यह ट्रेन सुबह 06:12 और उदयपुर सिटी (Udaipur-Chandigarh Express Train) जाने के लिए दोपहर 02:05 मिनट पर चलेगी। रेल मंत्रालय ने मंगलवार को इस ट्रेन के संचालन के लिए समय सारणी को जारी कर दिया है।

यह ट्रेन चंडीगढ़ को सीधा राजस्थान से जोड़ेगी। इसके साथ ही राज्यभर के सात जिलों से होकर गुजरेगी। इस ट्रेन के माध्यम से इन जिलों के लोग अजमेर शरीफ के साथ मेहंदीपुर बालाजी जैसे धार्मिक स्थल पर दर्शनों के लिए जा सकेंगे। कुरुक्षेत्र के सासंद नवीन जिंदल ने इस ट्रेन के संचालन की गत जुलाई में मांग की थी। इसके बाद अगस्त में रेलवे बोर्ड ने स्वीकृति दी थी।

20989-90 उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन उदयपुर (Udaipur-Chandigarh Express Train) से बुधवार और शनिवार जबकि चंडीगढ़ से वीरवार और रविवार को संचालित होगी। इस ट्रेन संचालन से कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद व रोहतक के यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। कैथल व जींद से उदयपुर के लिए कोई ट्रेन नहीं है। ऐसे में इन जिलों के यात्रियों को अब सीधे उदयपुर के लिए ट्रेन की सुविधा मिलेगी।

Udaipur-Chandigarh Express Train का इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Udaipur-Chandigarh Express Train का कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, अलवर, राजगढ़, बांदीकुई जंक्शन, दौसा, गांधीनगर, फुलैरा, किशनगढ़, अजमेर, बीजानगर, भीलवाड़ा, चंदेरिया, कपासन, माल्वी, राणा प्रताप नगर पर ठहराव होगा। ट्रेन में सात थर्ड एसी, दो सेकंड एसी कोच होंगे।

एलएचबी (लिंक हॉफमेन बुश) 20 कोच लगाए जाएंगे। यह कोच बेहतर सुरक्षा, आराम अठौर 160 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार पर चल सकते हैं। इसमें सात कोच थर्ड एसी, दो सेकंड एसी कोच होंगे। सात कोच स्लीपर क्लास और चार कोच जनरल क्लास के कोच होंगे।

Udaipur-Chandigarh Express Train की ये है टाइमटेबल

चंडीगढ़ की तरफ स्थान  -उदयपुर की तरफ 
04:17 शाम         राणा प्रताप नगर 05:02 सुबह
04:50 शाम         मलवी जंक्शन 04:28 सुबह
05:18 शाम         कापसन 03:58 सुबह
06:12 शाम         चंदेरिया 03:05 सुबह
06:55 शाम         भीलवाड़ा 01:55 रात
07:59 रात          बीजानगर 12:43 रात
08:50 रात          अजमेर 11:45 रात
09:37 रात          किशनगढ़ 11:05 रात
10:18 रात          फुलैरा 10:35 रात
11:10 रात         जयपुर 09:25 रात
11:31 रात         गांधीनगर 08:51 रात
12:11 रात         दौसा 08:11 रात
12:31 रात        बांदीकुई जंक्शन 08:46 रात
12:54 रात         राजगढ़ 07:22 रात
01:23 रात        अलवर 06:51 शाम
02:15 सुबह       रेवाड़ी 06:00 शाम
03:53 सुबह       झज्जर 04:50 शाम
04:28 सुबह       रोहतक 04:15 शाम
05:10 सुबह      जींद 03:30 शाम
05:37 सुबह      नरवाना 03:03 दोपहर
06:12 सुबह      कैथल 02:05 दोपहर
07:10 सुबह      कुरुक्षेत्र 12:50 दोपहर
09:05 सुबह      अंबाला 12:05 दोपहर

उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन (Udaipur-Chandigarh Express train )का शेडयूल आ गया है। यह ट्रेन 27 सितंबर को उदयपुर सिटी से शुरू होगी, जो 28 सितंबर को चंडीगढ़ से वापस उदयपुर सिटी के लिए चलेगी। ट्रेन चंडीगढ़ से सुबह 11.20 और उदयपुर सिटी से शाम 04:05 बजकर चलेगी।
सतीश कुमार, स्टेशन मास्टर, कैथल।

 

यह खबर भी पढ़ें : हरियाणा में बड़े स्तर पर नायब तहसीलदारों के ट्रांसफर, 89 तहसीलदार सालों से एक ही जगह थे, देखें पूरी लिस्ट


Follow Us: