सेशेल्स ने PM Modi को ‘Guardian of the Blue Horizon’ सम्मान दिया

On: June 28, 2026 3:01 PM
सेशेल्स ने PM Modi को 'Guardian of the Blue Horizon' सम्मान दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स की सरकार और वहां के लोगों ने ‘Guardian of the Blue Horizon’ से सम्मान दिया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेशेल्स के लोगों, सरकार और राष्ट्रपति वेवेल रामकलावान का धन्यवाद किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वे इस सम्मान को विनम्रता से स्वीकार करते हैं और इसे उन सभी देशों को समर्पित करते हैं जो जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ रहे हैं और पर्यावरण की रक्षा को आने वाली पीढ़ियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी मानते हैं।

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन दुनिया के सामने एक बड़ा चुनौती है, जिससे सभी देश को एक साथ मिलकर निपटना होगा। भारत पर्यावरण की रक्षा और सतत विकास के लिए पूरी तरह से काम कर रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की पर्यावरण संबंधी नीतियां, मिशन लाइफ, इंटरनेशनल सोलर अलायंस और कोयलिशन फॉर डिजास्टर रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी वैश्विक पहलें देश की प्रतिबद्धता को दिखाती हैं।

उन्होंने दोहराया कि भारत पृथ्वी को अधिक हरित, सुरक्षित और टिकाऊ बनाने के लिए विश्व समुदाय के साथ मिलकर हर संभव योगदान देने के लिए तैयार है।

Guardian of the Blue Horizon सम्मान क्या है?

‘गार्डियन ऑफ द ब्लू हॉरिज़न’ सेशेल्स का एक विशेष राष्ट्रपति सम्मान है। यह उन प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय नेताओं और हस्तियों को दिया जाता है जिन्होंने सतत विकास, ब्लू इकोनॉमी, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन से मुकाबला, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और भविष्य की पीढ़ियों के हितों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह सम्मान सेशेल्स सरकार द्वारा हाल ही में शुरू किया गया है।

भारत के समुद्री क्षेत्र में नए अवसरों और वैश्विक व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में CMA CGM समूह के चेयरमैन और सीईओ रोडोल्फ सादे के साथ गहरी चर्चा हुई है। [ भारत के समुद्री क्षेत्र में नए अवसर: CMA CGM CEO रोडोल्फ सादे से हुई अहम चर्चा ]

Kolkata Metro News: कोलकाता में 8.8 किमी लंबे नए मेट्रो कॉरिडोर की योजना पर काम शुरू। चितपुर और करुणामयी के बीच बेहतर कनेक्टिविटी से यात्रियों और Real Estate सेक्टर को मिलेगा लाभ। [ Kolkata Metro News: 1 नई मेट्रो लाइन की तैयारी, Real Estate सेक्टर को मिलेगा लाभ ]

Spread the love

Follow Us:

Neeru Sheokand

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥