Sirsa News Today: 4.5 करोड़ की अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

On: June 10, 2026 8:26 PM
Sirsa News Today: 4.5 करोड़ की अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Sirsa News Today: सिरसा पुलिस और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 88.970 किलो अफीम बरामद। करीब 4.5 करोड़ रुपये की खेप जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। सिरसा पुलिस और राजस्थान पुलिस ने मिलकर एक विशेष कार्रवाई की है और 88.970 किलोग्राम अफीम को बरामद किया है। इसकी अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 4.5 करोड़ रुपये है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, और अब तस्करी के पूरे नेटवर्क की गहराई जांच की जा रही है।

पुलिस को मिली एक महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी मिली थी उसी के आधार पर, दोनों राज्यों की पुलिस टीमों ने मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया। इस जांच के दौरान, एक संदिग्ध वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में अफीम पाई गई। पुलिस का मानना है कि यह बड़ी खेप विभिन्न राज्यों में सप्लाई किए जाने के लिए तैयार की जा रही थी।

👉 संबंधित खबर पढ़ें: Ambala News Today: ऑपरेशन मैदान के तहत 341 किलो डोडा चूरापोस्त बरामद अंबाला पुलिस ने ऑपरेशन मैदान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 341.904 किलो डोडा चूरापोस्त और एक ट्रक बरामद किया। तीन तस्करों की गिरफ्तारी करने के बाद पूरे नेटवर्क की जांच शुरू।

नशा मुक्त हरियाणा अभियान Sirsa News Today

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रहे नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ बहुत सख्त कदम उठा रही है। पुलिस ने हाल के महीनों में कई बड़े मामलों का खुलासा किया है और तस्करी के नेटवर्क को कमजोर करने का काम किया है। पुलिस लगातार कार्रवाई पर जुटी हुई है।

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अफीम की यह खेप कहां से लाई गई थी और किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी। जांच एजेंसियां इस तस्करी से जुड़े अन्य संदिग्धों की भी तलाश कर रही हैं। और पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी, किसी भी तस्कर को बख्सा नहीं जाएगा।

👉 संबंधित खबर पढ़ें: IGI Airport News: गीजर के अंदर छिपाकर लाई जा रही 15.38 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद IGI Airport News: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने 15.38 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया। गीजर के अंदर छिपाकर लाई गई 5.38 करोड़ रुपये की खेप के साथ दो यात्री गिरफ्तार।

Spread the love

Follow Us:

Siksa Bishnoi

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥