Railway News : त्यौहारी सीजन पर हरियाणा से गुजरात के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेन, कौन से स्टेशन पर होगा ठहराव, देखें जानकारी

On: September 13, 2025 12:34 PM
Special trains will run between Haryana and Gujarat during the festive season, see details at which stations they will stop

Join WhatsApp

Join Now

Railway News : देश में दिवाली के आसपास त्यौहारी सीजन को देखते हुए जन सुविधा के लिए हरियाणा के गुजरात के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू की है। इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी और हरियाणा में रहने वाले गुजरात, उत्तर प्रदेश के लोगों तथा वहां ट्रांसपोर्ट समेत दूसरे नौकरी पेशा लोगों के लिए यह ट्रेन काफी कारगर सिद्ध होगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेलवे ने ओखा (गुजरात) और शकूरबस्ती (दिल्ली) के बीच एक सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन दिल्ली जाते समय हरियाणा (Railway News) और राजस्थान से होकर गुजरेगी। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन 23 सितंबर से 26 नवंबर तक ओखा और शकूरबस्ती के बीच 10 राउंड ट्रिप करेगी। यह रेल सेवा, खासकर त्योहारों के समय, यात्रा को और सुविधाजनक और आसान बनाएगी।

ट्रेन नंबर 09523 – ओखा से शकूरबस्ती
शुरुआत की तारीख: 23 सितंबर, 2025
समाप्ति की तारीख: 25 नवंबर, 2025

यह ट्रेन हर मंगलवार को सुबह 10:00 बजे ओखा से चलेगी, बुधवार सुबह 4:05 बजे जयपुर पहुंचेगी और 4:15 बजे जयपुर से चलकर सुबह 10:35 बजे शकूरबस्ती स्टेशन (दिल्ली) पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 09524 – शकूरबस्ती से ओखा (Railway News)
शुरुआत की तारीख: 24 सितंबर, 2025
समाप्ति की तारीख: 26 नवंबर, 2025

यह ट्रेन हर बुधवार को दोपहर 1:15 बजे शकूरबस्ती से चलेगी, शाम 6:20 बजे जयपुर पहुंचेगी और 6:30 बजे जयपुर से चलकर गुरुवार दोपहर 1:50 बजे ओखा स्टेशन पहुंचेगी। प्रमुख स्टेशन (3 राज्यों में सेवा)

गुजरात में: द्वारका, खंभालिया, जामनगर, हापा, राजकोट, सुरेंद्रनगर, वीरमगाम, मेहसाणा, उन्झा, सिद्धपुर, पालनपुर

राजस्थान में: अबू रोड, फलना, मारवाड़, भीलवाड़ा, अजमेर, किशनगंज, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बंडिकुई, अलवर

हरियाणा और दिल्ली में: रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट

कोच संरचना : इस सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें शामिल हैं:
1 सेकंड एसी कोच
2 थर्ड एसी कोच
1 थर्ड एसी इकोनॉमी कोच
6 स्लीपर क्लास कोच (सेकंड क्लास)
4 जनरल क्लास कोच
1 पावर कार
1 गार्ड वैन


Follow Us: