ITI Admission update : आईटीआई में खाली सीटों पर एडमिशन के लिए 30 सितंबर तक बढ़ाया समय, देखें कितनी सीटें खाली बची

On: May 17, 2026 1:57 PM
ITI Admission update : आईटीआई में खाली सीटों पर एडमिशन के लिए 30 सितंबर तक बढ़ाया समय, देखें कितनी सीटें खाली बची

ITI Admission update : जींद : औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) में शैक्षणिक सत्र 2025- 26 के लिए विभाग द्वारा आन दा स्पाट दाखिला की तिथि को बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है। इच्छुक विद्यार्थी को दाखिला लेने के लिए संस्थान में उपस्थित होना होगा और दाखिला प्रक्रिया मौके पर ही पूर्ण करनी होगी। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा पत्र जारी निर्देश दिए गए हैं कि जिन सस्थानों में रिक्त रह गई हैं, वहा दाखिला पोर्टल पर नए आवेदन 13 सितंबर से शुरू होंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दाखिला 15 से लेकर 30 सितंबर तक संस्थान स्तर पर मौके पर ही दाखिला किया जा सकता है। केवल दाखिला पोर्टल पर निर्धारित तिथि से पहले आनलाइन दाखिला फीस जमा करवाते हुए अपलोड हुआ दाखिला ही वैध माना जाएगा। इसके बाद अगर कोई दाखिले के लिए दावा करता है, तो वह स्वीकार्य नहीं होगा और वह दाखिला वैध नहीं माना जाएगा। अगर सत्र 2025-26 में दाखिल प्रशिक्षणार्थी निश्चित तिथि तक या उसके उपरांत भी संस्थान (ITI Admission update) में रिपोर्ट नहीं करता और लगातार संस्थान से अनुपस्थित रहता है, तो संबंधित संस्थान उनसे संपर्क करते हुए उन्हें नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित होने बारे निर्देशित करें।

अगर इसके बाद भी कोई विद्यार्थी लगातार संस्थान से अनुपस्थित रहता है, तो उस स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई करने के बाद नाम काटते हुए रिक्त सीट के प्रति नया दाखिला करना सुनिश्चित करें। कैथल रोड स्थित राजकीय आइटीआइ (ITI Admission update) के प्राचार्य नरेश कुमार ने बताया कि संस्थान में विभिन्न ट्रेड में निर्धारित 944 सीटों में से 898 विद्यार्थियों ने अपनी दाखिला प्रक्रिया पूर्ण कर ली है।

अभी भी 46 सीट रिक्त हैं। दाखिला प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए संस्थान में कमेटी का गठन किया गया है, जो विभाग के नियमानुसार मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों का दाखिला कर रहे हैं। दस्तावेज सत्यापन और फीस भुगतान उसी दिन करना होगा। उसके पश्चात ही विद्यार्थियों का दाखिला मान्य और सीट सुरक्षित मानी जाएगी। अब विद्यार्थी 15 से 30 सितंबर तक आन दा स्पाट दाखिले की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकेंगे।

इन ट्रेन में सीट हैं खाली

राजकीय आइटीआइ जींद (ITI Admission update) के प्राचार्य नरेश कुमार ने बताया कि संस्थान में विभिन्न ट्रेड में 46 सीट खाली हैं। वुड वर्क टेक्नीशियन ट्रेड में निर्धारित 48 सीटों में से 41 सीटों पर दाखिला हो चुका है और सात सीट खाली बची हुई हैं। सेविंग टेक्नोलोजी ट्रेड में 40 में से 25 सीट पर दाखिला हो चुका है और 15 सीट खाली हैं। ड्रेस मेकिंग ट्रेड में 40 में से 16 सीट पर दाखिला हुआ है और 24 सीट खाली हैं।

Spread the love

Follow Us:

Neeru Sheokand

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥