UP Weather Update:: प्रदेश में मानसून काफी सक्रिय बना हुआ है और कई इलाकों में बारिश का दौर भी जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों और पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में बारिश की काफी संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बहुत भारी बारिश हो सकती है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बारिश के साथ नदियों का जलस्तर भी काफी बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार अयोध्या में घाघरा नदी 92.68 मीटर पर बह रही है, जो चेतावनी स्तर 91.73 मीटर से भी ऊपर है। अगले 24 घंटे में जलस्तर और बढ़ने का अनुमान है। एल्गिनब्रिज में भी घाघरा का पानी चेतावनी स्तर से ऊपर दर्ज किया गया है।
राप्ती नदी के जलस्तर में भी कई जगह पर बढ़ोतरी हुई है। हालांकि ज्यादातर स्थानों पर पानी अभी खतरे के निशान से नीचे है,
कई इलाकों में तेज बारिश ( UP Weather Update )
पिछले 24 घंटे में शारदा नदी के कबीरगंज क्षेत्र में सबसे ज्यादा 101 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। अयोध्या में 75 मिमी और कई अन्य क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश हुई। लखनऊ मंडल में करीब 12.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार 18 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। वहीं 20 से 23 अगस्त के बीच बारिश का दौर तेज होने और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
प्रशासन और संबंधित विभाग नदियों के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। नदी और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को मौसम और स्थानीय प्रशासन की चेतावनियों पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।












