Ratia:रतिया उपमंडल के गांव बाहम्मणवाला में गांव के पूर्व सरपंच के बेटे की छोटी नहर में पैर फिसलने से मौत हो गई। यह खबर सुनते ही पूरे गांव में भारी दुख फैल गया।
पुलिस चौकी के इंचार्ज दलबीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, मृतक गुरदास सिंह का शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम होने के बाद परिवार को सौंप दिया। गुरदास के पिता ने बताया कि वह दूसरे गांव गेहूं की कटाई के लिए कंबाइन देखने गए थे।

खेत में पानी पीने के लिए वह नहर के पास गया था, जहां अचानक उसका पैर फिसल गया। नहर पक्की होने की वजह से पानी था, जिससे वह फिसलकर डूब गया और उसकी मौत हो गई। वहां से गुजर रही कुछ महिलाओं ने उसे बेहोशी की हालत में देखा और शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने गुरदास को नहर से बाहर निकाला और रतिया के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए और उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पिता के बयान के बाद घटनास्थल की जांच की और फिर उसके बाद शव को परिजन को सौंप दिया।










