Jind Sunil Kapoor Suside : हरिद्वार में जींद CIA टीम के सब इंस्पेक्टर को 2 गोलियां मारने वाले आरोपी सुनील कपूर ने अपने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। CIA स्टाफ जींद के प्रभारी उप निरीक्षक मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की लोकेशन देहरादून में प्राप्त होने पर हरियाणा, हरिद्वार व देहरादून पुलिस की संयुक्त टीम ने उसके ठिकाने पर दबिश दी। आरोपी अपने रिश्तेदार के घर पर छिपा हुआ था और कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर रखा था।
जब पुलिस ने रिश्तेदारों की मदद से दरवाजा खुलवाया तो आरोपी अचानक पुलिस को देखकर घबरा गया और अपने पास मौजूद असल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की पुष्टि करते हुए जींद SP कुलदीप सिंह ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस द्वारा नियम अनुसार कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। जब पुलिस घर के अंदर गई तो उसकी लाश पड़ी थी। इस दौरान सुनील के रिश्तेदार भी पुलिस के साथ थे।
एक साल पहले दर्ज हुए थे मामले, तभी से चल रहा था फरार
सुनील कपूर के खिलाफ करीब एक साल पहले दो केस दर्ज हुए थे। ई-मेल से एक महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिला आयोग व अन्य अधिकारियों को शिकायत भेज कर तत्कालीन एसपी पर दुष्कर्म के प्रयास करने के आरोप लगाए थे। साथ ही तब की महिला थाना प्रभारी पर भी एसपी का साथ देनी बात कही गई थी। इसमें कुछ महिला पुलिसकर्मियों के भी नाम लिखे गए थे।
हालांकि इस नाम की सभी महिला पुलिसकर्मियों से महिला आयोग व अन्य जांच एजेंसियों द्वारा पूछताछ की गई। यह मामला एक इंटरनेट मीडिया आइडी से भी प्रसारित किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि यह पत्र WIFI से इंटरनेट लेकर भेजा गया है। इसमें सुनील कपूर की दुकान का सर्वर प्रयोग किया गया है।
ऐसे में सुनील कपूर के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इस मामले की जांच एसआइटी द्वारा की जा रही है। हालांकि पिछले दिनों आइपीएस अधिकारी पर लगे आरोपों गलत पाए गए थे। इस मामले मे ही पुलिस सुनील कपूर को तलाश कर रही थी। सुनील कपूर का परिवार स्वयं का जानेमाने पहलवान व अभिनेता दारासिंह के भी नजदीक बताता है।
Jind CIA Police Attack : यूं चला था मामला
इस मामले की जांच के लिए एसआइटी का गठन किया था। जांच में पता चला कि वायरल शिकायत पत्र सुनील कपूर के वाइफाइ से भेजा गया। यह केस दर्ज होने के बाद से ही सुनील कपूर भूमिगत हो गया था। हालांकि बीच बीच में इंटरनेट मीडिया में सुनील कपूर सक्रिय दिखता रहा। इससे पहले भी सुनील कपूर के खिलाफ दो केस दर्ज हैं।
जींद में 28 अक्टूबर को सिविल लाइन थाना एफआइआर नंबर 370 दर्ज की गई। जांच में सामने आया था कि सुनील कपूर और थाना प्रभारी का आपस में किसी मामले को लेकर विवाद चल रहा था। छह अक्टूबर 2023 में दहेज से जुड़ी एक एफआइआर दर्ज हुई, जिसको छह दिसंबर को रद्द कर दिया था। सुनील कपूर इस जांच को दोबारा खुलवाना चाहता था। लेकिन थाना प्रभारी में इससे मना कर दिया था।
Jind CIA Police Attack : स्टिंग आपरेशन से चर्चाओं में आया सुनील कपूर
सुनील कपूर आसरी गेट पर आभूषण में लगने वाले नगों की दुकान चलाता था। इसी दौरान सरकारी विभागों में कथित भ्रष्टाचार को लेकर कई स्टिंग आपरेशन किए। साथ ही एक पुलिसकर्मी द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो भी वायरल किया था। ऐसे में सुनील कपूर शहर में काफी चर्चित हो गया। वहीं सात साल पहले सुनील कपूर पर सरे बाजार जान लेवा हमला भी किया गया था। तब भी शहर के कई महत्वपूर्ण लोगों के साथ एक पुलिस अधिकारी पर आरोप लगाया गया था।










